फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen इन कारों पर दे रही है 1.6 लाख रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर

Sun, 06 Sep 2020 05:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen New car - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
आप एक नई सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। दरअसल जर्मन कार निर्मता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) अपनी दो कारों के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सितंबर के महीने में आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Volkswagen Polo And Vento - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
क्या है ऑफर
कंपनी अपनी दो कारों Volkswagen Polo और Volkswagen Vento के चुनिंदा वेरिएंट्स पर शानदार छूट दे रही है। Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) के सिलेक्टेड वेरिएंट्स की खरीद पर ग्राहक 1.6 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी Volkswagen Vento कार के कम्फर्टलाइन वेरिएंट पर यह डिस्काउंट दे रही है। वहीं Volkswagen की भारत में एंट्री लेवल हैचबैक कार Polo (पोलो) के ट्रेडलाइन वेरिएंट को खरीदने पर 29,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Volkswagen Vento Facelift - फोटो : For Reference Only
Vento कम्फर्टलाइन वेरिएंट पर कितनी छूट
Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) के कम्फर्टलाइन वेरिएंट के मिड-ट्रिम नॉन मेटैलिक की भारतीय बाजार में कीमत 9.99 लाख रुपये है। इस मॉडल को सितंबर के महीने में खरीदने पर कंपनी ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। ऑफर के तहत अभी इस कार की कीमत 8.39 लाख रुपये हो गई है। मतलब Volkswagen इस कार पर 1.6 लाख रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। 

4 of 5
Volkswagen vento - फोटो : For Reference Only
हाईलाइन वेरिएंट पर कितनी छूट
Volkswagen Vento हाईलाइन प्लस MT वेरिएंट पर कंपनी 1.09 लाख रुपये की छूट दे रही है। मौजूदा समय में इस मॉडल की कीमत 12.08 लाख रुपये है। बता दें कि वेंटो के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
Volkswagen Polo पर कितनी छूट
Volkswagen Polo हैचबैक कार के एंट्री लेवल वेरिएंट ट्रेडलाइन की खरीद पर 29,000 रुपये तक की छूट की पेशकश की जा रही है। इस कार की कीमत 5.59 लाख रुपये है। वहीं कंपनी Volkswagen Polo के कम्फर्टलाइन वेरिएंट पर 23,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। पोलो हाईलाइन प्लस वेरिएंट पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें