फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitara Brezza, Venue या XUV300, किस SUV में है सबसे ज्यादा लगेज स्पेस, पढ़ें यह खबर

Tue, 18 Jun 2019 11:32 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Sub 4 meter SUV boot space - फोटो : AmarUjala
ह्यूंदै ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू को 21 मई को लांच किया था, वहीं लांचिंग के बाद से ही इस सेगमेंट में पहले से मौजूद सुजुकी विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट की सेल पर असर पड़ा है। कीमत से लेकर केबिन स्पेस और फीचर्स में वेन्यू इस सेगमेंट की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। हम आपको बता रहे हैं कि किन सब4 मीटर एसयूवी में मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस..
 
विज्ञापन

Honda WR-V

2 of 7
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : AmarUjala
बात करते हैं सबसे पहले Honda WR-V की, तो यह होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं। Honda WR-V में सबसे ज्यादा 363 लीटर बूट स्पेस मिलता है। Honda WR-V की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 3999 मीटर, चौड़ाई 1734 एमएम, ऊंचाई 1601 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2555 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर की है। वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम है। Honda WR-V की एक्स-शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये से लेकर 10.38 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

3 of 7
Ford EcoSport Thunder - फोटो : carwale
बात करते हैं, इस सेगमेंट में सबसे पुरानी एसयूवी इकोस्पोर्ट की, तो इसमें 352 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इकोस्पोर्ट की लंबाई 3998 एमएम, चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1647 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2519 एमएम का है। जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी सबसे ज्यादा 52 लीटर है। इकोस्पोर्ट की कीमत 7.69 लाख रुपये से 11.33 लाख रुपये तक है।
 

टाटा नेक्सन

4 of 7
Tata Nexon india
नेक्सन की बात करें, तो नेक्सन में 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं नेक्सन की लंबाई 3994 एमएम, चौड़ाईई 1811 एमएम और ऊंचाई 1607 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2498 एमएम का है। वहीं इसका ग्राउंड क्लीरयरेंस 209 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 44 लीटर की है। टाटा नेक्सन की कीमत 6.68 लाख रुपये से लेकर 11.06 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू

5 of 7
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala
वेन्यू में भी टाटा नेक्सन के बराबर 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एनएम और ऊंचाई 1605 एमएम है। वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है। वेन्यू की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर की है और इसकी कीमत 6.50 लाख रुपये से 11.10 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा

6 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Yellow - फोटो : Maruti
बात करते हैं इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिनी एसयूवी ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ब्रेजा की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1640 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है। ब्रेजा का ग्राउंड क्लीयरेंस 198 एमएम है और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 48 लीटर है। ब्रेजा की कीमत 7.84 लाख से 10.77 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा एक्सयूवी300

7 of 7
Mahindra XUV300 Launch in India-4
महिंद्रा की मिनी एसयूवी एक्सयूवी 300 में सबसे कम बूट स्पेस मिलता है। एक्सयूवी 300 में 265 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम, ऊंचाई 1627 एमएम है। वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम और व्हीलबेस 2600 एमएम है। महिंद्रा एक्सयूवी 3000 में 42 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। एक्सयूवी 300 की कीमत 7,90 लाख रुपये से 11.98 लाख रुपये तक है।
 
डाइमेंशन मारुति विटारा ब्रेजा महिंद्रा एक्सयूवी300 टाटा नेक्सन ह्यूंदै वेन्यू होंडा WR-V फोर्ड इकोस्पोर्ट
लंबाई 3995mm 3995mm 3994mm 3995mm 3999mm 3998mm
चौड़ाई

1790mm

1821mm 1811mm 1770mm 1734mm 1765mm
ऊंचाई 1640mm 1627mm 1607mm 1640mm 1601mm 1647mm
व्हीलबेस 2500mm 2600mm 2498mm 2500mm 2555mm 2519mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 198mm 180mm 209mm 190mm 188mm 200mm
फ्यूलटैंक 48L 42L 44L 45L 40L 52L
बूट स्पेस 328L 265L 350L 350L 363mm 353mm
      
       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें