फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में सुधार, तो ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ सेल

Wed, 02 Sep 2020 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Cars - फोटो : For Reference Only
लंबे समय के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में चीजें कुछ बेहतर होती दिख रही हैं। मंगलवार को ऑटो बिक्री के जारी हुए आंकड़ों से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही ऑटोमोबाइन उद्योग पटरी पर लौट सकता है। देश की दो सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) और Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की थोक बिक्री में अगस्त में सुधार देखा गया है। इनकी यात्री वाहन की घरेलू बिक्री अगस्त में क्रमश: 20.2 फीसदी और 19.9 फीसदी वृद्धि रही।

वहीं इस दौरान Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की घरेलू यात्री वाहन बिक्री भी एक फीसदी बढ़ी, जबकि Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) के यात्री वाहन बिक्री में वैसे तो गिरावट रही लेकिन यह जुलाई की तुलना में सुधार की राह पर है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में 24 मार्च के बाद से लॉकडाउन की स्थिति थी। इसके असर से वाहन उद्योग भी अछूता नहीं रहा। 
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Suzuki cars - फोटो : For Reference Only
मारुति की बिक्री में इजाफा
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री अगस्त में 20.2 फीसदी बढ़कर 1,16,704 वाहन रही। जबकि पिछले साल अगस्त में यह 97,061 वाहन थी। कंपनी की कुल बिक्री अगस्त में 17.1 फीसदी बढ़कर 1,24,624 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 1,06,413 वाहन थी।

माह के दौरान कंपनी की मिनी कार आल्टो और वैगन आर की बिक्री 94.7 फीसदी बढ़कर 19,709 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त 2019 में यह 10,123 इकाई थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 14.2 फीसदी बढ़कर 61,956 इकाई पर पहुंच गई।

हालांकि सेडान श्रेणी में कंपनी की सियाज की बिक्री 23.4 फीसदी घटकर 1,223 इकाई रह गई। एक साल पहले समान महीने में यह 1,596 इकाई थी। कंपनी के यूटिलिटी वाहन विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 13.5 फीसदी बढ़कर 21,030 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी माह में 18,522 इकाई थी। 
विज्ञापन

3 of 9
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
ह्यूंदै मोटर्स की घरेलू बिक्री भी बढ़ी
मारुति की प्रतिद्वंदी और देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स इंडिया की घरेलू बिक्री भी 19.9 फीसदी बढ़कर 45,809 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में यह 38,205 इकाई थी। हालांकि कंपनी की कुल बिक्री 6.06 फीसदी गिरकर 52,609 इकाई रही। अगस्त 2019 में यह 56,005 वाहन थी।

ह्यूंदै मोटर्स के बिक्री, विपणन और सर्विस निदेशक तरुण गर्ग ने कहा, "कंपनी भारतीय वाहन उद्योग के पुनरोद्धार में योगदान दे रही हैं अगस्त में घरेलू बाजार में कंपनी ने 45,809 वाहन बेचे। पिछले साल के कमजोर आधार प्रभाव पर कंपनी की बिक्री 19.9 फीसदी बढ़ी है।" 

उन्होंने कहा कि कंपनी की नई क्रेटा, वरना, ट्यूशॉ, नियोस और ऑरा को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 

4 of 9
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बिक्री में भी सुधार
महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहन बिक्री भी इस दौरान एक फीसदी बढ़ी है। यूटिलिटी वाहनों, कार और वैन सहित यात्री वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 13,651 वाहन रही, जो एक साल पहले समान महीने में 13,507 वाहन थी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा कि एसयूवी और पिकअप श्रेणी में लगातार हमारी मांग सुधर रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
Toyota Innova Crysta - फोटो : For Reference Only
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री गिरी
वहीं दूसरी तरफ समीक्षावधि में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 48 फीसदी गिरकर 5,555 वाहन रही। अगस्त 2019 में यह 10,701 इकाई थी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने एक बयान में कहा, "कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अगस्त में हमारी शुरुआत काफी असमंजस की स्थिति के साथ हुई। इसका मांग और आपूर्ति दोनों के परिदृश्य पर असर पड़ा।" 

उन्होंने कहा, "हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अगस्त में ज्यादातर मॉडलों की मांग बढ़ी। कंपनी की बिक्री जुलाई की 5,386 इकाई की तुलना में अगस्त में बढ़ी है।" 
विज्ञापन

6 of 9
MG Hector - फोटो : For Reference Only
एमजी मोटर की बिक्री में तेजी
देश में नया कारोबार शुरू करने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया की अगस्त में खुदरा बिक्री 41.2 फीसदी बढ़कर 2,851 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 2,018 वाहन बेचे थे।

एमजी मोटर इंडिया के बिक्री निदेशक राकेश सिढाना ने कहा, "जुलाई की तुलना में अगस्त में हमने अपना पूरा उत्पादन बढ़ाया है। हम ‘हेक्टर’ के अपने पिछले ऑर्डरों को पूरा करने पर काम कर रहे हैं।" 
विज्ञापन

7 of 9
Hero Honda Karizma - फोटो : For Reference Only
दोपहिया वाहनों की बिक्री का हाल
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री इस दौरान 8.52 फीसदी बढ़कर 5,68,674 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में यह 5,24,003 वाहन थी।

कंपनी की कुल बिक्री 7.55 फीसदी बढ़कर 5,84,456 वाहन रही जो अगस्त 2019 में 5,43,406 वाहन थी।

रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री पांच फीसदी गिरकर 50,144 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी की बिक्री 52,904 मोटरसाइकिल थी।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की घरेलू बिक्री अगस्त में 53,142 वाहन रही। यह अगस्त 2019 की 62,785 वाहन बिक्री की तुलना में 15.35 फीसदी कम है। 

8 of 9
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range - फोटो : For Reference Only
कमर्शियल वाहनों की बिक्री में गिरावट
वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की अगस्त में कुल वाहन बिक्री 31 फीसदी गिरकर 6,325 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 9,230 वाहनों की बिक्री की थी।

आयशर मोटर्स और वोल्वो समूह के संयुक्त उपक्रम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) की कुल बिक्री अगस्त में 30 फीसदी गिरकर 2,477 वाहन रही। 
विज्ञापन

9 of 9
Sonalika Tractor - फोटो : For Reference Only
ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
जबकि कृषि उपकरण क्षेत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 65 फीसदी बढ़कर 24,458 इकाई पर पहुंच गई। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 14,817 ट्रैक्टर बेचे थे।

वहीं एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80.1 फीसदी बढ़कर 7,268 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त, 2019 में कंपनी ने 4,035 ट्रैक्टर बेचे थे।

सोनालिका ट्रैक्टर ने अगस्त में अपने बिक्री रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पिछले साल की तुलना में 80 फीसदी की उच्चतम घरेलू वृद्धि दर्ज करते हुए 8,205 ट्रैक्टरों की बिक्री की। अगस्त के महीने में निर्यात सहित कुल बिक्री 10,206 ट्रैक्टरों की हुई जो संख्या पिछले साल की समान अवधि में 6,412 ट्रैक्टर थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें