Cadilac The Beast
इस कार को जनरल मोटर्स बनाती है। बताया जाता है कि इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इस कार में 8,000 सीसी का इंजन लगा है, जो 800 बीएचपी की पावर देता है। वहीं टैंक की तरह सुरक्षित इस कार के दरवाजे आठ इंच मोटे हैं और बोइंग 747 के केबिन दरवाजे जितने भारी हैं। कार के दरवाजे बंद होते यह 100 फीसदी तक सील हो जाती है। इस कार की बॉडी को बनाने में स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमिनियम और सिरेमिक का इस्तेमाल होता है, जो इसे बेहद मजबूत बनाता है। यहां तक कि यह कार आग की लपटों के बीच से भी निकल सकती है। राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के दौरान इस कार का नाम द बीस्ट रखा गया था। द बीस्ट कार को ट्रक के चेसिस पर बनाया जाता है। कार के निचले हिस्से को सुरक्षित रखने के लिए चेसिस के नीचे पांच इंच स्टील प्लेट दी गई है, ताकि लैंडमाइन या बम धमाके को भी झेल सके।