फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए टू-व्हीलर्स: अगस्त में धमाल मचाने आ रहे हैं ये छह धांसू दोपहिया वाहन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Fri, 30 Jul 2021 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Upcoming Two Wheelers Expected Launch in August : भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में अगले कुछ दिनों में कई टू-व्हीलर्स को पेश किए जाने की तैयारी है। अगस्त 2021 भारत में बाइक और स्कूटर निर्माताओं के लिए एक खास समय होने जा रहा है। अगस्त महीने से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में कई ग्राहक नई खरीदारी भी करते हैं। यहां हम आपको भारत में लॉन्चिंग को तैयार बहुप्रतीक्षित दोपहिया वाहनों की जानकारी देंगे।

फेस्टिव सीजन को देखते हुए वाहन निर्माताओं को बिक्री बढ़ने को लेकर काफी उम्मीदें हैं। कई वाहन निर्माता इन दौरान अपने नए वाहनों को लॉन्च करने वाले हैं। इनमें कई टू-व्हीलर्स ऐसे हैं जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अपकमिंग टू-व्हीलर्स में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 तक, और कई अन्य वाहन शामिल हैं। यहां हम आपको उन दोपहिया वाहनों के बारे में बता रहे हैं जो अगस्त के महीने में भारतीय सड़कों पर दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola electric scooter
आगामी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर निश्चित रूप से इस सूची में सबसे पहले नंबर पर है। और हो भी क्यों ना? ओला की बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर लॉ़न्च होने के पहले ही अपने लिए चर्चा पैदा करने में कामयाब रहा है। ईवी निर्माता ने एलान किया है कि उसे अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू करने के पहले दिन ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, यह देखते हुए कि ओला को अभी ईवी बाजार में अपनी योग्यता साबित करनी है। 
विज्ञापन

3 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसका स्कूटर क्लास-लीडिंग फीचर्स और शानदार राइडिंग क्षमताओं के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था यह स्कूटर फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 

4 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One
बंगलूरू स्थित ईवी स्टार्टअप सिंपल एनर्जी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) भारत में 15 अगस्त को लॉन्च होगा। यह बैटरी से चलने वाली अन्य पेशकशों जैसे एथर 450X, टीवीएस आईक्यूब और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा प्रतिद्वंदी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर फुल चार्जिंग के बाद 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। फीचर्स की बात करें तो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, बिल्ट-इन ई-सिम, नेविगेशन, 7-इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Royal Enfield Classic 350
कहा जा रहा है कि न्यू-जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) को भारत में अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाएगा। Classic 350 कंपनी की हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। बाइक को पहले ही एक क्लीन, खुले अवतार में देखा जा चुका है और इसके ज्यादातर डिटेल्स पहले ही सामने आ चुके हैं। नई Classic 350 मोटरसाइकिल का लुक पहले के मुकाबले काफी स्पोर्टी हो जाएगा। यह बिल्कुल नया मॉडल होगा और इसमें नए इंजन, फ्रेम, फीचर्स और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फ्यूल गेज, ओडोमीटर और ट्रिपर नेविगेशन पॉड की जानकारी के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को RE Meteor 350 बाइक में पहले दे चुकी है। रॉयल एनफील्ड का टिपर नेविगेशन सिस्टम Royal Enfield एप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है। 

8 of 11
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा। 

9 of 11
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles
BMW C 400 GT
BMW Motorrad (बीएमडब्लू मोटरराड) अगस्त 2021 में देश में नया C 400 GT (सी 400 जीटी) मैक्सी-स्कूटर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने इस स्कूटर का कुछ समय पहले ही आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया था। जिससे संकेत मिलता है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख नजदीक है। यह एक बहुत ही प्रीमियम पेशकश के रूप में सामने आएगी, जिसका भारतीय बाजार में कोई सीधा मुकाबला नहीं होगा। लॉन्च होने पर इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

10 of 11
Royal Enfield Classic Signals - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Royal Enfield Classic Signals
न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 के अलावा, रॉयल एनफील्ड इस अगस्त में भारत में नई Classic 350 Signals (क्लासिक 350 सिग्नल्स) मोटरसाइकिल भी पेश कर सकती है। इस बाइक को हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो शूट के दौरान देखा गया था। कंपनी की इस बाइक को बिना ढंके फॉर्म में देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। जिससे यह इशारा मिलता है कि इसकी लॉन्चिंग नजदीक है।
विज्ञापन

11 of 11
Honda Hornet 2.0 - फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda Hornet 2.0 आधारित ADV
हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0) आधारित ADV बाइक के अगले महीने भारत में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर, इसकी बिक्री होंडा की रेडविंग लाइन डीलरशिप के जरिए बिक्री होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें