फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई SUV खरीदने में ना दिखाएं जल्दबाजी! इस साल आ रहे हैं इन SUV के फेसलिफ्ट

Wed, 08 May 2019 08:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Volkswagen Tiguan 2019
ऑटो मार्केट इन दिनों मंदी की मार से जूझ रहा है, बावजूद इसके ऑटो कंपनियां नई एसयूवी लांच करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं नए मॉडल्स के अलावा कई कार कंपनियां अपनी मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट भी लांच करने वाली हैं। अगर आप एसयूवी खरदीने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। जानते हैं अपकमिंग एसयूवी फेसलिफ्ट के बारे में...
 
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी 300

2 of 8
Mahindra XUV300 Launch in India-4
आप सोच रहे होंगे कि इस साल फरवरी में ही तो सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 300 लांच हुई थी, तो फिर कंपनी क्यों इससका फेसलिफ्ट ला रही है। असल में कंपनी अब इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लांच करने वाली है। लांचिंग के दौरान एक्सयूवी 3000 केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में ही लांच हुई थी। एक्सयूवी 300 पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में आती है। लेकिन ऑटोमैटिक केवल पेट्रोल वेरियंट में ही मिलेगी। कंपनी इसका ऑटोमैटिक वर्जन 2019 की चौथी तिमाही में लांच कर सकती है।   
 
विज्ञापन

रेनो डस्टर फेसलिफ्ट

3 of 8
Renault Duster 2019
खबरें है कि रेनो भारत में नई पीढ़ी की कॉम्पैक्ट एसयूवी लांच नहीं करेगी। लेकिन इसका फेसलिफ्ट जरूर लांच करेगी। डस्टर फेसलिफ्ट दिखने में मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी, लेकिन उससें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, ऊंचा बोनट, नए रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील्स, नए टेल लैंप्स और कुछ बदलाव के साथ साइड पैनल्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसमें सनरूफ का फीचर मिल सकता है। साथ ही रेनो में 1.5 लीटर का 85 पीएस पावर आउटपुट वाला इंजन बंद किया जा सकता है। रेनो में बीएस-6 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। नई डस्टर 2019 की चौथी तिमाही में लांच हो सकती है।    
 

महिन्द्रा थार एबीएस

4 of 8
mahindra thar
इस साल 1 अप्रैल, 2019 से भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम (BNVSAP) मानक लागू हो चुके हैं। जिनके हिसाब से मौजूदा महिन्द्रा थार अब किसी भी राज्य में रजिस्टर्ड नहीं हो सकती है। वहीं महिन्द्रा पहले से ही न्यू जेनरेशन थार को डेवलेप कर रही है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। वहीं मौजूदा मॉडल्स बंद करने से पहले महिन्द्रा थार का एक विशेष मॉडल लांच कर सकती है, जिसमें एबीएस का फीचर होगा, साथ ही इसमें पार्किंग सेंसर्स और एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। अपडेट थार को इस साल की दूसरी या तीसरी तिमाही में लांच किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

टाटा हैरियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

5 of 8
Tata Harrier SUV
टाटा हैरियर टाटा के लिए पहले ही हॉट केक साबित हो चुकी है। आलम यह है कि हैरियर के कुछ वेरियंट्स पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। वहीं टाटा अब अपनी इस पॉपुलर एसयूवी का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन लांच करने की तैयारी कर रही है। इस वैरियंट की लांचिंग इस साल के आखिर तक हो सकती है। इसमें ह्यूंदै की 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट मिलेगी। ये यूनिट टाटा की 7 सीटर कैसिनी में भी मिलेगी। साथ ही, टाटा इसका ऑल व्हील ड्राइव वर्जन भी लांच कर सकती है।    
 
विज्ञापन

जीप कंपास ट्रैलहॉक

6 of 8
jeep compass trailhawk
जीप कंपास का ऑफ रोड एडिशन ‘ट्रैलहॉक’ भी लाने वाली है। 2018 से इसका लांचिंग का इंतजार है। वहीं अब खबरें है कि कंपनी इसकी इस साल जुलाई में लांचिंग कर सकती है। यह एक्टिव ड़्राइव लो 4×4 सिस्चम के साथ आएगी। हालांकि इसमें 2.0 लीटर का 9 स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट के साथ बीएस-6 डीजल इंजन मिलेगा, जो 170 एचपी की पावर और 350 एननएम का टॉर्क देगा। कंपास में ऑफ रोड एक्सपीरियंस के लिए कुछ नए एलिमेंट्स के साथ सस्पेंशन और बॉडी पार्ट्स में बदलाव शामिल किए जाएंगे। वहीं ट्रैलहॉक की कीमत 27 लाख रुपए तक हो सकती है। 
 
विज्ञापन

ह्यूंदै टूसों फेसलिफ्ट

7 of 8
Hyundai tuscon
ह्यूंदै टूसों काफी वक्त से फेसलिफ्ट का इंतजार कर रही है। लेकिन अब कंपनी इसे इस साल की दूसरी या तीसरी तिमाही में लांच कर सकती है। नई टूसों में बाहर के साथ अंदर भी कई बदलाव होंगे। सबसे बड़ा बदलाव नई कैसकेडिंग ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, नई फॉग लैंप्स हॉसिंग, नए अलॉय और नए एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। वहीं अंदर में ड्राइवर असिस्टेंस फीचर जैसे ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, लेन कीप असिस्टेंस, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्ट्म मिलेगा। वहीं इसके इजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।     
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन टिगुआन ऑल स्पेस

8 of 8
Volkswagen Tiguan 2019
फॉक्सवैगन ने साल 2017 की शुरुआत में 5 सीटर टिगुआन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं कंपनी अब इसका ऑल स्पेस LWB यानी लांग व्हीलबेस वर्जन लांच कर सकती है। कंपनी इस साल इसे 7 सीट ऑप्शन के साथ उतार सकती है। 7 सीटर टिगुआन में पीछे की तरफ स्कोडा कोडिएक की तरह एक एक्ट्रा रो लगाई जाएगी। इसमें 2.0 लीटर, TDI यूनिट होगी जो 148 बीएचपी की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। फोर व्हील ड्राइव टिगुआन में 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ भी पेश किया जाएगा। इस इस साल की चौथी तिमाही में लांच किया जाएगा।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें