Tata-Altroz-Official-1
टाटा अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक को इस साल जिनेवा ऑटो शो में शोकेस किया गया था। अल्ट्रोज को ब्लैकबर्ड और हार्नबिल वाले अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार में टाटा ने इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन कन्सैप्ट का इस्तेमाल किया है। अल्ट्रोज में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ी एमआईडी जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही इलमें नेक्सन का 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, वहीं 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एएमटी भी ऑफर किया जा सकता है।