फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Loan: आप भी लेना चाहते हैं बाइक लोन? तो घर बैठे कर सकते हैं आवेदन, ये रहा तरीका

Sun, 16 Jan 2022 01:19 PM IST
आशिकी पटेल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक लोन के लिए आवेदन का तरीका - फोटो : iStock
वाहन खरीदने की बात जब भी आती है, तो हर युवा की पहली पसंद होती है बाइक। आजकल हर घर में बाइक मौजूद होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सुलभ है और इसके खर्चे भी कम हैं। यही वजह है कि भारत में कार से ज्यादा बाइक का इस्तेमाल होता है। ऑफिस आने-जाने, रेसिंग, लॉन्ग ड्राइव या मनोरंजन, इन सभी काम के लिए लोग बाइक खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपके पास पैसे की कमी तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाइक खरीदने के लिए आप लोन ले सकते हैं। आजकल बाइक कंपनियां भी अपने स्तर से फाइनेंस की व्यवस्था करती हैं। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो जिस बैंक में आपका अकाउंट है वहां से आसानी आपको लोन मिल जाएगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बाइक लोन लेने का तरीका और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी... 
विज्ञापन

2 of 5
बाइक लोन के लिए आवेदन का तरीका - फोटो : iStock
  • लोन लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। ज्यादातर बाइक की कीमत का 85 फीसदी तक लोन मिलता है। वहीं कुछ जगहों पर बाइक की कीमत का 95 फीसदी लोन मिल सकता है। इसके बाद बाइक लोन आपको न्यूनतम 12 महीने और अधिकतम 60 महीनों में चुकाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक लोन के लिए आवेदन का तरीका - फोटो : pixabay
बाइक लोन के लिए आवेदन का तरीका 
  • बाइक लोन के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर आपको जरूरी जानकारी देनी होगी, उसके बाद बैंक के रिप्रजेंटेटिव खुद ही कॉल करके लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा आप बाइक डीलर से संपर्क कर सकते हैं, वहां भी आपको एक अच्छा ऑफर मिल सकता है।  

4 of 5
लोन - फोटो : pixabay
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 
आईडी प्रूफ
  •  इसके लिए आप वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक लोन के लिए आवेदन का तरीका - फोटो : अमर उजाला
 एड्रेस प्रूफ
  •  ऊपर दिए गए आईडी प्रूफ के अलावा आप बिजली बिल, राशन कार्ड, टेलिफोन बिल, रेंटल अग्रीमेंट दे सकते हैं। साथ ही आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें