फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन धांसू बाइक्स को देख कर हो जाएंगे हैरान, इस साल होने वाली हैं लॉन्च

Sat, 16 Feb 2019 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Yamaha YZF-R15 V3.0 Dual Channel ABS
इस साल कई मोटरसाइकिल्स लॉन्च होने जा रही हैं, जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से कम है। Suzuki, Hero Crop, Yamaha और Jawa युवाओं को लुभाने के लिए कई बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में Honda ने भी अपनी CB300 R और यामाहा ने FZ V3.0 का अपडेट लॉन्च किया था। हम बता रहे हैं इस साल लॉन्च होने वाली 5 बाइक्स के बारे में...
 
विज्ञापन

यामाहा एमटी-15

2 of 6
Yamaha MT15 auto expo
रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा डीलरों ने अपकमिंग एमटी-15 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक इस बाइक को 15 मार्च के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस बाइक की टेस्टिंग के दौरान कई फोटो भी सामने आ चुकी हैं। एमटी-15 बाइक आर15 वी3.0 का नेक्ड स्ट्रीटफाइटर वैरियंट है। इससमें 155सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन और फ्यूल इंजेक्टेड यूनिट दी गई है। यह 19.3 बीएचपी की पॉवर और 14.7 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। एबीएस वैरियंट के साथ R15 V3 की कीमत 1.39 लाख रुपए है, जबकि MT15 की कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास होगी।
 
विज्ञापन

हीरो एक्सपल्स 200 और एक्सपल्स 200टी

3 of 6
Hero XPulse
इन दोनों मोटरसाइकिल्स को पिछले साल आईसीएमए में शोकेस किया गया था, तभी से बाइक लवर्स को इनकी लॉन्चिंग का इंतजार है। एक्सपल्स 200 सस्ती ऑफरोड एडवेंचर बाइक है, वहीं एक्सपल्स 200टी रोड फोकस्ड टूरर बाइक है, जिसमें इंजन, चैसिस और ब्रैक्स एक्सपल्स 200 के दिए गए हैं। बाइक में इसके मैकेनिकल्स के साथ एक्सपल्स में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 18.4 एचपी की पॉवर और 17.1 एनएम वाला 200 सीसी इंजन दिया गया है। बाइक में  एलईडी हेडलैंप्स, सिंगल-चैनल एबीएस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि दिए जाएंगे। 2019 एक्सपल्स 200टी में रिलेक्स्ड राइडिंग पॉजिशन, 30 मिमी लोअर ग्राउंड क्लियरेंस, टॉलर गियरिंग और नए हेंडलबार दिए जाएंगे। बाइक में सिंगल एबीएस के साथ 17-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।
 

सुजुकी जिक्सर 250

4 of 6
suzuki gixxer 250
सुजुकी इस साल अपनी मच-अवेटेड बाइक जिक्सर 250 लॉन्च करेगी। जिक्सर की टक्कर यामाहा की FZ25 से होगी। यह बाइक जिक्सर 150 और जिक्सर एफ150 से ऊपर होगी। इस बाइक का डिजाइन सुजुकी की चीनी पार्टनर हाजु की डीआर300 से होगा। इसमें 250सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 24 पीएस की पॉवर और 18 से 20 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में एलईडी हेडलैंप्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पिल्ट सीटें जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें, तो जिक्सर 250 में स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस मिलेगा। यह बाइक जून 2019 से पहले लॉन्च हो सकती है।
 
विज्ञापन

जावा पेराक

5 of 6
jawa Perak
जावा पेराक बॉबर को जावा 42 और जावा क्लासिक के साथ शोकेस किया गया था। उस दौरान जावा ने इसकी कीमतों का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन लॉन्चिंग की तारीख नहीं बताई थी। खबरों के मुताबिक कंपनी बॉबर बाइक की बुकिंग इस साल सितंबर से शुरू हो सकती हैं। वहीं इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए रखी जा सकती है। पेराक दोनों बाइकों जावा और जावा 42 से महंगी होगी। बाइक को डुअल चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक और न्यू स्विंगआर्म जैसे कई फीचर्स से लैस किया गया है। कंपनी ने जावा पेराक की कीमत को जावा42 से 25 हजार रुपए ज्यादा रखा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1.89 लाख रुपए है। पेराक 332सीसी इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है, यह इंजन 30 बीएचपी की पॉवर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। पेराक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक सेटअप होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी जेपलिन

6 of 6
TVS Creon Electric Scooter
टीवीएस की जेपलिन को इस साल लॉन्च किया जाना है। इसे 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। टीवीएस एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाईब्रिड क्रूजर बाइक भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। टीवीएस जेपलिन एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड क्रजूर मोटरसाइकिल है, जिसमें वाटर कूल्ड 220 सीसी का इंजन लगा होगा और इसमें 48 वोल्ट की लीथियम ऑयन बैटरी पर चलने वाली 1200 वॉट (1.6 एचपी) की रिजेनरेटिव असिस्ट मोटर लगी होगी। यह बाइक टीवीएस की पेटेंट की इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) के साथ आएगी। इस मोटर में ई-बूस्ट ऑप्शन होगा, जिससे इंजन जल्द स्टार्ट करने में मदद मिलेगी। टीवीएस जेपलिन की टॉप स्पीड 138 किमी प्रति घंटा होगी। जेपलिन 20 बीएचपी की पॉवर और 18.5 एनएम का टॉर्क देगी। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैंप, डुअल चैनल एबीएस सिस्टम और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। टीवीएस जेपलिन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। जेपलिन की कीमत 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें