TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने देश में अन्य वाहन निर्माताओं की तरह, अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया। हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, यामाहा और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी। ऑटो निर्माताओं ने वाहन उत्पादन की बढ़ती लागत का हवाला दिया है। यहां जानते हैं टीवीएस के स्कूटर और बाइक्स की नई बढ़ी हुई कीमतें।
विज्ञापन
2 of 6
TVS Scooty Pep Plus matte edition
- फोटो : For Reference Only
टीवीएस के ये स्कूटर हुए महंगे
टीवीएस के चार स्कूटर हैं और उन सभी की कीमतों में इजाफा किया गया है। TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर), TVS Scooty Pep Plus (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस), TVS Scooty Zest 110 (टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110) और TVS NTorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) ये सभी स्कूटर्स पहले से महंगे हो गए हैं। टीवीएस ने अपने स्कूटर्स की कीमत में 840 रुपये से लेकर अधिकतम 2,535 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
3 of 6
TVS NTORQ 125 Race Edition
- फोटो : For Reference Only
यहां जानते हैं टीवीएस के स्कूटरों के मॉडल और वेरिएंट की नई कीमतें।
मॉडल
पुरानी कीमत (रुपये)
नई कीमत (रुपये)
अंतर
TVS Scooty Pep Plus Glossy
54,374
56,009
1,635
TVS Scooty Pep Plus Matte Edition
56,224
58,759
2,535
TVS Scooty Zest Gloss
61,345
62,980
1,635
TVS Scooty Zest Matte Series
63,345
64,980
1,635
Jupiter SMW
63,497
64,437
940
Jupiter
65,497
66,662
1,165
Jupiter ZX
68,247
69,637
1,390
Jupiter ZX Disc
72,347
73,737
1,390
Jupiter Classic
72,472
73,707
1,235
NTorq Drum
70,555
71,905
540
NTorq Disc
74,555
75,395
840
NTorq Race Edition
77,035
78,375
1,340
NTorq Super Squad Edition
79,535
81,075
1,540
4 of 6
TVS Sport
- फोटो : TVS
इन बाइक्स की बढ़ी कीमत
इसके अलावा कंपनी ने अपने किफायती कम्यूटर रेंज के मोटरसाइकिलों की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। टीवीएस की सबसे सस्ती बाइक Sport से लेकर Radeon और Star City Plus सभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक TVS Sport की कीमत में बहुत मामूली बढ़ोतरी की गई है। यह बाइक दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट्स की कीमत में सिर्फ 30 रुपये का इजाफा किया गया है। अब बाइक के ड्रम वेरिएंट की कीमत 56,130 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 62,980 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS Radeon
- फोटो : For Representation Only
वहीं TVS Radeon बाइक 1,280 रुपये तक महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 61,242 रुपये हो गई है जो पहले 59,962 रुपये थी। TVS Radeon बाइक के स्पेशल एडिशन की भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 65,567 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 68,567 रुपये हो गई है।
इसके साथ ही कंपनी ने अपनी बाइक Star City Plus की कीमतों में भी इजाफा किया है, जो अब पहले की तुलना में करीब 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है। Star City Plus बाइक दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,865 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 69,465 रुपये हो गई है। बता दें कि यहां दी गई सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की हैं।