नए साल की शुरुआत से ही देश के विभिन्न ऑटो निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। फिर चाहे वो चार पहिया वाहन हो या दोपहिया वाहन। अब देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motors (टीवीएस मोटर्स) ने अपने फ्लैगशिप मॉडल TVS Apache RR310 (टीवीएस अपाचे आरआर310) बाइक की कीमत में इजाफा किया है। जिससे यह स्पोर्ट्स बाइक पहले की तुलना में महंगी हो गई है। Apache RR310 एक रेसिंग मोटरसाइकिल है और इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए आपको अपने बटुए को थोड़ा और ढीला करना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 5
TVS Apache RR 310 BS6
- फोटो : TVS
नई कीमत और मुकाबला
पहले TVS Apache RR310 की कीमत 2.48 लाख रुपये थी। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 249,990 रुपये हो गई है। जिससे यह पहले की तुलना में 1,990 रुपये महंगा हो गया है। भारत में TVS Apache RR310 की सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी KTM RC390 बाइक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये है। केटीएम में न सिर्फ हाई परफॉर्मेंस मिलता है, बल्कि इसकी सवारी भी काफी स्मूद है और यह बेहतर राइडिंग स्टांस मिलता है। TVS अपनी फ्लैगशिप बाइक Apache RR310 की बिक्री चुनिंदा डीलरशिप के जरिए करती है। जबकि KTM RC390 को देश में किसी भी KTM शोरूम से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
TVS Apache RR 310 BS6
- फोटो : TVS
4 राइडिंग मोड्स
हालांकि टीवीएस की ओर से कोई कीमत बढ़ोतरी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। Apache RR310 अपनी क्लास की एकमात्र ऐसी बाइक है जिसमें राइड मोड्स मिलते हैं। Apache RR310 में चार राइड मो़ड्स मिलते हैं - Sport (स्पोर्ट), Urban (अर्बन), Track (ट्रैक) और Rain (रेन)। बाइक में राइडिंग मोड्स के आधार पर अलग-अलग पावर आउटपुट और टॉर्क मिलता है।
4 of 5
TVS Apache RR 310
- फोटो : TVS
राइडिंग मोड्स के मुताबिक इंजन पावर
इस मोटरसाइकिल में 312.2 cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। Track और Sport मोड पर यह इंजन 9,700 rpm पर 34 bhp का पावर और 7,700 rpm पर 27.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Urban और Rain मोड पर यह इंजन 7,600 rpm पर 25.8 bhp का पावर और 6,700 rpm पर 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच मिलता है।
बाइक में मिलने वाला ABS फीचर भी चुने गए मोड पर आधारित है, और यह ट्रैक मोड में सबसे कम होता है। Apache RR310 में दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इसमें डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।