फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की नई कॉम्पैक्ट SUV इस साल दिवाली पर होगी लांच ! जानिए डिटेल्स

Mon, 22 Jul 2019 10:38 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
टोयोटा कॉम्पैक्ट SUV - फोटो : Social
भारत में कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों का क्रेज अब रफ्तार पकड़ रहा है, हाल ही में आईं Hyundai Venue और महिंद्रा की XUV300 काफी पसंद की जा रही हैं। आज जो कंपनियां इस सेगमेंट में नहीं उतारा रही हैं वो कल जरूर उतरेंगी। कार निर्माता कंपनी टोयोटा अब अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV को इसी साल दिवाली पर लांच करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि इस नई आगामी सब कॉम्पैक्ट SUV को टोयोटा के मालिकाना हक वाली कंपनी Daihatsu बनाएगी। और ये दोनों ही कंपनियां इस SUV को अपने-अपने हिसाब से बेचेंगी।
विज्ञापन

इनसे होगा मुकाबला

2 of 3
टोयोटा कॉम्पैक्ट SUV - फोटो : Social
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट्स टोयोटा की नई सब कॉम्पैक्ट SUV इंटरनैशनल मार्केट में मौजूदा टोयोटा रश को ही रिप्लेस कर सकती है। आगामी मॉडल का सीधा मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और Hyundai venue से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और फीचर्स

3 of 3
टोयोटा कॉम्पैक्ट SUV - फोटो : Social
हांलाकि आगामी मॉडल के इंजन को लेकर कोई खास जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन सोर्स से पता चला है कि टोयोटा की इस कॉम्पैक्ट SUV में 1.0-लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल दे सकती है। इसके अलावा इसमें 4 व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलेगा। इस नए मॉडल का लुक्स स्पोर्टी होगा और इसमें एलईडी हेडलैम्प, फॉग लैम्प और बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें