फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota ने Urban Cruiser के लिए लॉन्च किए 20 धांसू एक्सेसरीज, 794 रुपये से कीमत शुरू, पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट

Sat, 21 Nov 2020 01:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala
Toyota ने अपनी नई Urban Cruiser के लिए 20 नई एक्सेसरीज को लॉन्च किया है। ग्राहक इन एक्सेसरीज को कंपनी के आधिकारिक डीलर पर लगवा सकते हैं। मारुति सुजुकी की Vitara Brezza बेस्ड Urban Cruiser को अपग्रेड करने के लिए कंपनी की तरफ से 52,749 रुपये तक की कीमत के एक्सेसरीज उपलब्ध कराए गए हैं। आज हम आपको इन एक्सेसरीज की पूरी प्राइस लिस्ट के साथ इस कार की खासियतों और कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser: एक्सेसरीज की प्राइस लिस्ट

2 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
  • मड फ्लैप सेट- 794 रुपये
  • मिड गार्निश- 806 रुपये
  • PVC 3D मैट- 3,392 रुपये
  • 3D बूट मैट- 1,498 रुपये
  • नॉन इल्यूमिनेटेड डोर सिल गार्ड- 909 रुपये
  • टेल लैंप क्रोम गार्निश- 1,267 रुपये
  • बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर- 896 रुपये
  • फॉग लैंप गार्निश- 2,893 रुपये
  • फ्रंट ग्रिल एक्सेंट- 2,099 रुपये
  • विंडो फ्रेम किट- 1,574 रुपये
  • रियर बंपर गार्निश- 3,443 रुपये
  • स्पॉयर एक्सटेंशन ब्लैक- 3,597 रुपये
  • साइड डोर क्लेडिंग ब्लैक- 3,546 रुपये
  • नंबर प्लेट क्रोम गार्निश- 845 रुपये
  • डोर वाइजर क्रोम इनसर्ट- 3,174 रुपये
  • साइड स्कर्ट- 5,818 रुपये
  • आर्मरेस्ट ब्लैक- 3,264 रुपये
  • व्हील आर्च क्लेडिंग्स- 6,912 रुपये
  • क्रोम डोर हेंडल्स- 1,510 रुपये
  • कार्बन फाइबर (ORVM + सी-पिलर+ IRVM)- 5,312 रुपये
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser: वेरिएंट्स

3 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
कंपनी ने अपनी नई SUV को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें मिड, हाई और प्रीमियम वेरिएंट्स शामिल हैं। इन तीनों ही ट्रिम में ग्राहकों को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

Toyota Urban Cruiser को कंपनी ने नौ एक्सटीरियर कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें तीन डुअल-टोन ऑप्शन्स शामिल हैं। यह एसयूवी ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे जैसे सिंगल कलर ऑप्शन्स में आएगी। वहीं, भारतीय बाजार में यह ब्लू/ब्लैक, ब्राउन/ब्लैक और ऑरेंज/व्हाइट जैसे डुअल-टोन ऑप्शन्स में भी उपलब्ध रहेगी।

Toyota Urban Cruiser: परफॉर्मेंस

4 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : toyota
Toyota Urban Cruiser में पावर के लिए Vitara Brezza जैसा ही 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर वाला K-सीरीज बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 103 BHP की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser: कीमतें

5 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
  • Mid MT: 8.40 लाख रुपये
  • Mid AT: 9.80 लाख रुपये
  • High MT: 9.15 लाख रुपये
  • High AT: 10.65 लाख रुपये
  • Premium MT:  9.80 लाख रुपये
  • Premium AT: 11.30 लाख रुपये
सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें