देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Alto (ऑल्टो) का रिकॉर्ड कंपनी की ही एक अन्य कार ने तोड़ दिया है। अब यह सेहरा Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) के सिर बंधा है। वर्ष 2020 में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में टूटा था। पिछले 15 वर्षों के दौरान मारुति की टॉप सेलिंग कार रही ऑल्टो की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा था Maruti Swift Dzire (स्विफ्ट डिजायर) ने। डिजायर स्विफ्ट का सेडान मॉडल है। हालांकि कंपनी ने साल 2020 में Swift Dzire के डीजल इंजन बंद कर दिया। जिसके बाद इसकी बिक्री पर खासा असर हुआ और इसकी बिक्री घट गई।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
वार्षिक बिक्री में आई कमी
पिछला साल कोविड-19 महामारी के कारण कारोबार के लिहाज से भी काफी बुरा बीता। महामारी के कारण टॉप-10 में शामिल लगभग सभी कारों की सालाना बिक्री में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ किआ मोटर्स फायदे में कही जा सकती है। कंपनी ने अगस्त 2019 में Kia Seltos (किआ सेल्टोस) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
2020 Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
पिछले साल मारुति ऑल्टो की 1,54,076 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसमें 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं डिजायर और ब्रेजा की बिक्री में क्रमश: 37 फीसदी और 34 फीसदी की कमी आई। ऑल्टो के मुकाबले स्विफ्ट और मारुति की प्रीमियम हैचबैक का बलेनो की बिक्री में सांकेतिक 16.2 फीसदी की गिरावट आई।
2020 के बिक्री के आंकड़ों के आधार पर टॉप-10 कारों की सूची में मारुति स्विफ्ट पहले नंबर पर रही। जिसके बाद ऑल्टो दूसरे और बलेनो तीसरे नंबर पर आई। ऑटोमोबाइल की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि ऑल्टो की बिक्री को मारुति की नई हैचबैक कार S-press (एस-प्रेसो) से कड़ा मुकाबला मिला। 2020 में एस-प्रेसो की 67,690 यूनिट्स की बिक्री हुई।
4 of 5
Hyundai Creta 2020
- फोटो : PTI
यह एसयूवी सबसे ज्यादा बिकी
मारुति सुजुकी की प्रतिद्वंद्वी और देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की Creta (क्रेटा) 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। क्रेटा की 97,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं टॉप-10 की सूची में क्रेटा सातवें नंबर पर आने पर कामयाब रही। वहीं किआ मोटर्स की सेल्टोस टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की सूची में आठवें नंबर पर आई। दिलचस्प बात यह है कि क्रेटा की तुलना में सेल्टोस की बिक्री मात्र 57 यूनिट्स कम रही।
डिजायर के बाद ह्यूंदै की एलीट आई20 कार की बिक्री भी खासी प्रभावित हुई। बता दें कि मारुति सुजुकी ने पिछले साल की शुरुआत में डीजल कारें नहीं बेचने का फैसला किया था। कंपनी के इस निर्णय का असर डिजायर के साथ-साथ ब्रेजा की बिक्री पर भी दिखाई दिया। बीते कुछ सालों में ब्रेजा ने डीजल कारों के बाजार में अपना अहम स्थान बनाया था। वह इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में चार स्थान गंवाकर 10वें नंबर पर रही।