टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि दोनों ही टीमों को तय शेड्यूल के मुताबिक 12 जनवरी को ब्रिस्बेन पहुंचना है। फिलहाल नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को कड़ी पाबंदी के साथ एक दिन होटल के कमरे में ही रहना होगा। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मौखिक आश्वासन दिया है कि क्वीन्सलैंड सरकार के साथ एक समझौता हुआ है, जिसके मुताबिक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ होटल के अंदर एक दूसरे से मिल सकते हैं। वहीं, स्थानीय सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर संक्रमण फैलता है तो वे लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकते हैं।