फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप पेट्रोलिंग कारें: भारतीय पुलिस इन दमदार कारों का करती है इस्तेमाल

Mon, 31 May 2021 08:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Innova Police Car - फोटो : PTI
भारत की आजादी के बाद लंबे समय तक, देशभर में पुलिस के पास सरकारी सवारी के रूप में एक पुरानी जीप होती थी। हालांकि, अब यह तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। देशभर की पुलिस फोर्स के बेड़े में अब नए और मॉडर्न व्हीकल्स को शामिल कर लिया गया है। खास बात यह है कि इन वाहनों में पुलिस की विशेष वर्दी होने के अलावा स्पेशल किट और उपकरण भी लगाए गए हैं। यह हम आपको बता रहे हैं देशभर में पुलिस फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के बारे में। 

Toyota Innova
इन राज्यों में पुलिस करती है इस्तेमाल: दिल्ली, एनसीआर, यूपी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु 

Toyota Innova (टोयोटा इनोवा) पूरे भारत में पुलिस बलों द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली कारों में से एक है। इस कार में मिलनेवाली आरामदायक सवारी और 7 यात्रियों की आसानी से सफर करने की क्षमता के साथ-साथ इनोवा की विश्वसनीयता की वजह से इसे भारत में पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कारों में से एक बना दिया है। पुलिस के रोजाना गश्त में ज्यादातर इस एमपीवी कार को उपयोग में लाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra Bolero - फोटो : For Reference Only
Mahindra Bolero
कहां होती है इस्तेमाल: महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक

महिंद्रा की Bolero (बोलेरो) एसयूवी देश में सबसे लोकप्रिय यूटिलिटी व्हीकल्स में शामिल है। यह काफी समय से महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक है। बोलेरो की मजबूत बॉडी, विश्वसनीय डीजल इंजन और रखरखाव और मरम्मत में आसानी की वजह से यह खास तौर पर देशभर के टियर 2 और टियर 3 शहरों में बेहद लोकप्रिय बना दिया है। देश के कई राज्य की पुलिस फोर्स बोलेरो एसयूवी का इस्तेमाल करती है। सबसे खास बात यह है कि इस एसयूवी की लंबी उम्र और रखरखाव में आसानी ने इसे पुलिस अधिकारी के बीच पसंदीदा बना दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Gypsy - फोटो : PTI
Maruti Gypsy
कहां होती है इस्तेमाल: महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा

मारुति की Gypsy (जिप्सी) दशकों से सशस्त्र बलों की पसंदीदा वाहन बनी हुई है। Maruti Suzuki Gypsy एक बिना तामझाम वाली शानदार ऑफरोडर है। इस कार में इस्तेमाल किया गया सरल मैकेनिक्स इसने सुपर विश्वसनीय बना देता है। और अगर इसके इंजन में कहीं कुछ खराबी आ भी जाती है, तो इसे किसी भी सड़क के किनारे मैकेनिक द्वारा ठीक किया जा सकता है। इसकी विश्वसनीयता के साथ ही, इसे कहीं भी ड्राइव करने की खासियत ने इसे हमारे देश की पुलिस के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। इसे देश भर में कुछ पुलिस बलों ने रिप्लेस कर दिया है लेकिन यह अभी भी भारत में एक बहुत लोकप्रिय पुलिस कार है। 

4 of 6
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
कहां होती है इस्तेमाल: पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश

महिंद्रा स्कॉर्पियो में इतनी सारी खूबियां हैं जिसकी वजह से इसे पुलिस की पेट्रोल कार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक विश्वसनीय डीजल इंजन के साथ एक मजबूत बाडी मिलती है। इस एसयूवी के बख्तरबंद वर्जन को देश की सुरक्षा में तैनात कई पुलिस फोर्स द्वारा पसंद किया जाता है। आंध्र पुलिस पिछले-जेनरेशन स्कॉर्पियो कार का उपयोग करती है, जबकि तेलंगाना पुलिस बल के पास एसयूवी का लेटेस्ट वर्जन है। वहीं, पंजाब पुलिस इसके पिकअप ट्रक वर्जन - Scorpio Getaway (स्कॉर्पियो गेटअवे) का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Ertiga - फोटो : For Representation Only
Maruti Ertiga
कहां होती है इस्तेमाल: हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई, बंगलूरू

टोयोटा इनोवा के बाद Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकनेवाली एमपीवी है। हालांकि यह टोयोटा की एमपीवी कार से छोटी है, लेकिन अर्टिगा में काफी इंटीरियर स्पेस मिलता है और इसमें अधिकतम 7 लोग आराम से सवारी कर सकते हैं। शहर के भीड़-भाड़ वाले व्यस्त ट्रैफिक में इस्तेमाल के लिहाज से अर्टिगा का कॉम्पैक्ट साइज इसे इनोवा की तुलना में बढ़त देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Safari Storme Army Edition - फोटो : ANI
Tata Safari Storme
कहां होती है इस्तेमाल: मध्यप्रदेश, झारखंड

भारत की बेहतरीन एसयूवी में शुमार Tata Safari (टाटा सफारी) को अभी भी काफी बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। 22 वर्षों तक बाजार में सफलता से झंडे गाड़ने वाली इस एसयूवी को हाल ही में बंद कर दिया गया। कंपनी ने पिछले साल लागू हुए नए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इसे अपडेट नहीं किया। इस एसयूवी में एक पावरफुल इंजन मिलता है। Safari Storme (सफारी स्टॉर्म) को हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया था और यह मध्य प्रदेश और झारखंड पुलिस की भी पसंदीदा वाहन है। यह एक बहुत ही आरामदायक सवारी, जिसमें काफी स्पेस मिलता है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह एक बढ़िया वाहन है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें