फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की कारों की मालकिन हैं ये भारतीय महिलाएं, चलाती हैं Ferrari जैसी सुपर कारें

Sat, 25 May 2019 03:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Woman SuperCars Club - सांकेतिक - फोटो : forbes
विज्ञापन
भारत में सुपरकारों या स्पोर्ट्स कारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 10 साल में इन कारों के मालिकों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। हालांकि अभी भी स्पोर्ट्स या सुपर कारों पर पुरुषों का आधिपत्य है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इन कारों को चलाने वाली महिला ड्राइवरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जानते हैं ऐसी कुछ महिलाओं के बारे में, जो चलाती हैं सुपर कारें...
 
विज्ञापन

सुमन मेहता – लैंबोर्गिऩी हुराकन

2 of 7
Suman Mehta Lamborghini - फोटो : AmarUjala
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा-भयंदर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक नरेन्द्र मेहता ने अपनी पत्नी सुमन मेहता को उनके जन्मदिन पर यह 5.5 करोड़ रुपये की लेंबोर्गिनी गिफ्ट की थी। हालांकि सुमन उस समय चर्चा में आई थीं जब उनकी नई कार एक ऑटोरिक्शा से जा भिड़ी थी और उस समय तक उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ था। सुमन की कार का रंग Arancio Borealis है, जो उनके पति के राजनीतिक दल के रंग का प्रतीक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी – BMW i8

3 of 7
Shilpa Shetty BMW i8 - फोटो : AmarUjala
बॉलीवुड सेलीब्रिटी शिल्पा शेट्टी के पास बीएमडब्ल्यू की यह शानदार कार है। शिल्पा शेट्टी की पहचान एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक फिटेनस एक्टिव सेलीब्रिटी के तौर पर भी है। उनका पास तमाम लग्जरी कारें मौजूद हैं, लेकिन उनके पास BMW i8 इलेक्ट्रिक कार भी है। उन्होंने यह कार कुछ साल पहले खरीदी थी, और बेहद कम लोगों के पास यह कार है। माल्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पास भी यह कार है। इस हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार का इंजन 228 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें दो अतिरिक्त इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी लगा हुआ है, जो 129 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता हैष यह मात्र 0 से 100 किमी की स्पीड 4.4. सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
 

हर्द कौर – फैरारी 458 इटैलिया

4 of 7
Hard Kaur Ferrari 458 Italia - फोटो : AmarUjala
देश में बेहद कम महिलाएं हैं, जिनके पास फैरारी है। तरन कौर ढिल्लन उर्फ हर्द कौर के पास स्पोर्ट्स कूप फैरारी 458 इटैलिया है। हर्ड कौर का सुपरहिट गाना एक ग्लासी काफी पॉपुलर हुआ था। उन्होंने सिंगर के अलावा बतौर एक्ट्रेस भी काम किया है। उनकी फैरारी में वी8 इंजन लगा है, मैरैनेल्लो कंपनी ने बनाया है। इस कार को उन्होंने बिग बॉय टॉयज से खरीदा था। इसका 4.5 लीटर का इंजन 562 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन लगा हुआ है और यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटा है।
 
विज्ञापन

मल्लिका शेरावत – लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर एसवी

5 of 7
Mallika Sherawat Lamborghini Aventador SV - फोटो : AmarUjala
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के पास दुनिया की महंगी और पावरफुल कारों में शुमार लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर सुपर वेलोस है। इस कार की कीमत 5 करोड़ के आसपास है। इस कार में 6.5 लीटर का वी12 इंजन लगा है, जो 740 बीएचपी की पावर और 690 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें 7 स्पीड सेमी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है।
 
विज्ञापन

स्वाति बग्गा – फैरारी कैलीफोर्निया टी

6 of 7
Swati Bagga Ferrari - फोटो : HT
स्वाति बग्गा देश को फर्स्ट फीमेल फैरारी ऑनर के तौर पर लिया जाता है। उनके पास फैरारी 458 इटैलिया और जैगुआर F-Type V6S भी है। दिल्ली की रहने वाली स्वाति के पास इन कारों के अलावा F430 Spyder, BMW Z4 जैसे शानदार कारें भी हैं। हालांकि कैलीफोर्निया टी एक कन्वर्टिबल कार है, जो अब सेल की लिए उपलब्ध नहीं है। कार में 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन वाला 3.9 लीटर का ट्विन- टर्बो V8 इंजन लगा हुआ है, जो 553 बीएचपी की पावर और 755 एनएम का टॉर्क देता है। मात्र 3.6 सेकेंड में यह कार 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 315 किमी प्रति घंटा है।
 
विज्ञापन

शीतल दुग्गर – लैंबोर्गिनी हुराकैन

7 of 7
Sheetal Dugar Lamborghini Huracan - फोटो : AmarUjala
लैंबोर्गिनी के लिए भारत का बाजार काफी लकी साबित हो रहा है। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां लैंबोर्गिनी की अच्छी संख्या में बिक्री होती है। कोलकाता की रहने वाली 40 साल की शीतल दुग्गर पहली महिला हैं, जिनके पास लैंबोर्गिनी हुराकैन है। इस कार में कस्टम फिनिश वाला गोल्ड वेरियंट का Oro Elios शेड लगा है। हुराकैन में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा हुआ है, जो 610 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। मात्र 3.2 सेकेंड में यह कार 325 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next