फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जिंदगी में रोमांच भर देंगी 2019 में आने वाली ये एडवेंचर बाइक्स

Thu, 27 Dec 2018 03:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Adventures Bikes in India
अगर आप एडवेंचर बाइकिंग के शौकीन हैं, तो आना वाला नया साल 2019 आपकी इस इच्छा को पूरी कर सकता है। वैसे भी भारतीय बाइक बाजार में ऑफ रोड बाइक दिखाई नहीं देतीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन के अलावा एक-दो बाइक कंपनियां ही हैं, जो ऑफ रोड बाइक बनाती हैं। 2019 में कई बाइकिंग कपनियां एडवेंचर बाइक्स लॉन्च करने वाली हैं। तो हो जाइए तैयार 2019 में देश की अनछुई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
Hero Xpulse 200
हीरो की यह नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Hero Xpulse 200 मोडिफाइड इंपल्स 150 प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसका कंसेप्ट मॉडल इस साल की शुरुआत में ऑटोएक्सपो में शोकेस किया गया था। इंपल्स 150 हीरो की पहली ऑफ रोड एडवेंचर बाइक थी। वहीं नई हीरो एक्सपल्स 200 में लंबे सस्पेंशन, ऊंचे मडगार्ड के साथ ऑफरोड टायर्स का कॉम्बिनेशन होगा। इसके अलावा एक्सपल्स में एलईडी हेडलैंप्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टटर और कटम्पैक्ट विंडस्क्रीन भी होगी। बाइक में 199.6 सीसी का एयरकूल्ड चार स्ट्रोक वाला 2 वॉल्व सिंगल सिलेंडर ओएचसी यूनिट होगा, जो 8000 आरपीएम पर 18,4 पीएस की पीक पॉवर और 6500 आरपीएम पर 17.1 एनएम का टॉर्क देगा। 5 स्पीड गियर बॉक्स वाली एक्सपल्स में 276 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220 एमएम के रिअर डिस्क ब्रेक होंगे। साथ ही इसमें फ्रंट ब्रेक्स में सिंगल चैनल एबीएस भी होंगे।
कीमतः 1.05 लाख (एक्स-शोरूम)
 
विज्ञापन

KTM 390 Adventure

3 of 6
KTM 390 Adventure
केटीएम काफी वक्त से KTM 390 Adventure मोटरसाइकिल की इंडिया में टेस्टिंग कर रही है। माना जा रहा था कि केटीएम इस बाइक को 2018 ईआईसीएमए मोटरसाइकिल शो यानी मिलान मोटर साइकिल शो में लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी ने 390 एडवेंचर की जगह 790 एडवेंचर लॉन्च कर दी। माना जा रहा है कि 2019 में कंपनी इस बाइक को लॉन्च करेगी। केटीएम 390 में एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कीमतः 2.5 से 3.0 लाख (एक्स-शोरूम)
 

Benelli TRK 502

4 of 6
Benelli TRK 502
Benelli TRK 502 को कंपनी मार्च 2019 में लॉन्च कर सकती है। इटालियन बाइक निर्माता कंपनी बेनेली ने अपनी एडवेंचर बाइक टीआरके 502 को ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान पेश किया था, तब इसने इंडियन बाइक लवर्स को आकर्षित किया था। अब कंपनी इस बाइक को अपने भारत में पार्टनर डीएसके मोटोव्हील्स बेनेली TRK 502 एडवेंचर मोटरसाइकल को Tornado 302R लॉन्च करने के बाद बाजार में लॉन्च करने वाली है। एडवेंजर वर्जन में फ्रंट में 19 इंच स्पोक व्हील और पीछे की तरफ 17 इंच व्हील का फीचर होगा। वहीं इसके स्टैंडर्ड वैरियंट में आगे-पीछे 17 इंच व्हील होंगे। बाइक में प्रंट में 320 एमएम के डिस्क और पीछे की तरफ 260 एमएम की सिंगल डिस्क होगी। बाइक के एक्स और स्टैंडर्ड वैरियंट में एबीएस का फीचर होगा। बाइक में एक 499.6 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन है, जो 8500 आरपीएम पर 47.6 बीएचपी की पॉवर और 5000 आरपीएम पर 45 एनएम ऑफ टॉर्क चर्न आउट करता है। बेनेली टीआरके 502 में 520 लीटर का फ्यूल टैंक और 6 स्पीड गियर बॉक्स होगा।
कीमतः 6-6.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
 
विज्ञापन

BMW R1250 GS

5 of 6
BMW R1250 GS
BMW R1250 GS एडवेंचर बाइक सेंगमेंट में जाना पहचाना नाम है। बीएमडब्ल्यू की इस बाइक में 1254 सीसी का पावरफुल इंजन का इस्तेमाल किया है, जबकी बीएमडब्ल्यू के बाकी मौजूदा मॉडल में 1170 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। नया 1254 सीसी का इंजन 7750 आरपीएम पर 136 बीएचपी की पावर और 6250 आरपीएम पर 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नई बीएमडब्ल्यू आर1250 जीएस में रोड एंड रैन राइडिंग मॉड्स, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और राइडिंग मोड प्रो का ऑप्शन होगा। इसके अलावा बाइक में आपको एडिशनल राइडिंग मोड्स, डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस प्रो, हिल स्टार्ट कंट्रोल प्रो और डायनैमिक ब्रेक असिस्टम भी दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन के अलावा स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करने का ऑप्शन होगा। भारत में बीएमडब्ल्यू आर1250 जीएस को तीन स्टैंडर्ड, एक्सक्लूसिव और एचपी वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा।
कीमतः 16 लाख के आसपास (एक्स-शोरूम)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Triumph Scrambler 1200 XC

6 of 6
Triumph Scrambler 1200 XC
Triumph Scrambler 1200 को कंपनी अगले साल पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। स्क्रैम्बलर में ऑफ रोड कैपेबिलिटीज दी गई है। 2019 ट्रायंफ स्क्रैम्बलर में ट्रायंफ थ्रक्सटन आर का 1200 सीसी इंजन दिया गया है, 7400 आरपीएम पर 89 बीएचपी की पॉवर और 3950 आरपीएम पर 110 एनएम का टॉर्क देता है। ट्रायंफ स्क्रैम्बलर 1200 में समान ब्रेम्बो एम50 मोनोब्लॉक कैपिलर्स के साथ फ्रंट में दो 320 एमएम डिस्क दिए गए हैं और रियर में 255 एमएम डिस्क के साथ ब्रेम्बो 2-पिस्टन फ्लोटिंग कैपिलर दिया गया है। एक्सई वेरिएंट में अतिरिक्त स्विचेबल कॉर्नरिंग ABS दिया जाएगा, जबकि डुअल-चैनल एबीएस स्टैंडर्ड दिए गए हैं। भारत में इस बाइक का केवल एक वैरियंट एक्ससी ही लॉन्च होगा। ट्रायंफ स्क्रैम्बलर में कीलेस इग्निशन, हीटेड ग्रिप्स, क्रूज कंट्रोल और यूएसबी चार्जिंग के अलावा टीएफटी डैश बोर्ड और एक्सेसरी ब्लूटूथ मोड्यूल से लैस दुनिया का पहला इंटीग्रेटेड गो प्रो कंट्रोल सिस्टम दिया जाएगा, इसमें स्विचगियर कैमरा कंट्रोल करने की भी सुविधा होगी। बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन दिया गया है जो कि स्मार्टफोन के जरिए गूगल मैप्स को कनेक्ट कर सकते हैं।
कीमतः 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें