फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट की तूफान में ढह गई श्रीलंका, 15 गेंदों में चटकाए 6 विकेट

Thu, 27 Dec 2018 03:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था, लेकिन बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी की वजह से श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 104 रन पर सिमट गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेंट बोल्ट
क्रिकेट के मैदान पर यह किसी करिश्मे से कम नहीं है जब किसी टीम के छह विकेट 8 रन के भीतर ही सिमट गई। बोल्ट ने 15 ओवर में 30 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान बोल्ट ने 8 मेडन ओवर भी फेंके।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेंट बोल्ट
बोल्ट का यह अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। उनके आखिरी छह विकेटों में रोशन सिल्वा (21), निरोशन डिकवेला (4), दिलरुवान परेरा (0), सुरंगा लकमल (0), दुशमंथा चमीरा (0) और लाहिरु कुमार (0) शामिल हैं। इस दौरान वह एक बार हैटट्रिक भी चूके। आखिरी के 4 बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए।

4 of 5
ट्रेंट बोल्ट
श्रीलंका की पहली पारी में 8, 9, 10 और 11वें नंबर का बल्लेबाज बिना खाता खोले ही लौट गए। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है।  टेस्ट में पहली बार ऐसा 1994 में हुआ था। यह मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी पर खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ICC
श्रीलंका की तरफ से एंजिलो मैथ्यूज ने नाबाद 33 रन बनाए। उनके अलावा कुसल मेंडिस (15) और रोशन सिल्वा (21) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। फिलहाल इस मुकाबले में 305 रन की बढ़त बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें