Best Electric Scooters in India Know Price and Driving Range : भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक स्कूटर सुर्खियों में छाए रहे हैं। हाल ही दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की है। जहां कैब एग्रीगेटर से वाहन निर्माता बनी कंपनी ओला ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। वहीं बंगलूरू स्थिति स्टार्ट-अप सिंपल एनर्जी ने भी अपना पहला फ्लैगशिप स्कूटर लॉन्च किया है, जो ड्राइविंग रेंज के मामले में देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। अगर आप एक नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं इस समय भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाले शानदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में। जिससे आप अपना मनपसंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 20
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हाल ही में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर लॉन्च हुआ है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है जो उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई ऑप्शन पेश करेंगे। ईवी निर्माता का दावा है कि ईएमआई विकल्प 2,999 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे।
विज्ञापन
3 of 20
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है।
4 of 20
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। ओला का दावा है कि S1 प्रो सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One
बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। Simple One देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है।
विज्ञापन
6 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बैटरी और चार्जिंग
सिंपल एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम सिंपल वन की लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। कंपनी अगले तीन से सात महीनों में देशभर में 300 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर भी लगाएगी।
विज्ञापन
7 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
रेंज और स्पीड
सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। सिंपल वन स्कूटर सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.95 सेकेंड में पकड़ लेता है। स्कूटर में 4.5 KW का पावर आउटपुट और 72 Nm का टार्क मिलता है।
8 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और एक मिड-ड्राइव मोटर पर आधारित होगा। यह 30 लीटर की बूट क्षमता, 12 इंच के पहियों, 7 इंच के कस्टमाइज्ड डिजिटल डैशबोर्ड, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एसओएस मैसेज, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सिंपल वन ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- रेड, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में कॉम्पीटिशन को बढ़ा देगा। यह भारतीय बाजार में Ather, Hero Electric, Okinawa और Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा।
9 of 20
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Ather 450X
Ather 450X इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे कंपनी ने पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था। Ather 450X अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में निर्विवाद रूप से लीडर रहा है। लेकिन कुछ दिलचस्प फीचर्स के साथ दो नए खिलाड़ियों के आने से इसे बेहद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसमें पावरफुल मोटर के साथ कई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स दिए गए हैं। Ather 450X इलेक्ट्रिक की पुणे में की कीमत 1,22,916 रुपये है। वहीं दिल्ली में यह 1,13,416 रुपये में मिलती है।
10 of 20
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
स्कूटर में 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे 8bhp का पावर और 26Nm टॉर्क जेनरेट होता है। एथर एनर्जी का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X एक बार फुल चार्ज करने पर 116 किमी की प्रमाणित रेंज के साथ आता है। हालांकि, ग्राहकों को वास्तविक दुनिया में रेंज का अंदाजा देने के लिए, कंपनी 450X के लिए 85 किमी की 'रियल रेंज' का दावा करती है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है।
11 of 20
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Ather 450X ई-स्कूटर में 2.9kwh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो एथर 450X की बैटरी को रेगुलर चार्जर के जरिए 4 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। एथर 450X की बैटरी को कंपनी के फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क पर 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जा सकता है, जिसे एथर ग्रिड के नाम से जाना जाता है। यानी एक मिनट में एथर 450X इतना चार्ज हो जाएगा कि 1.5 किमी की दूरी तय कर सकता है।
12 of 20
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
एथर 450X ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। एथर एनर्जी का दावा है कि 450X सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। इस समय देश में एथर एनर्जी के 200 से ज्यादा फास्ट चार्जर हैं और होसुर स्थित कंपनी आने वाले समय में इन नंबरों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। एथर एनर्जी इस समय सिर्फ चुनिंदा भारतीय शहरों में अपने वाहनों की बिक्री करती है, लेकिन कंपनी की योजना है कि वह जल्द 30 शहरों में विस्तार करेगी।
13 of 20
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने Chetak Electric Scooter (चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर) शानदार लुक वाली एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है।
14 of 20
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
बैटरी और रेंज
चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है। इसमें DRL के साथ LED हेडलैंप, फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
15 of 20
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
कीमत और वारंटी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की ही वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है।
16 of 20
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
TVS iQube
TVS iQube (टीवीएस iQube) को घरेलू मोटरसाइकिल निर्माता के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च किया गया था। आकर्षक लुक और डिजाइन वाले इस ई-स्कूटर में दमदार इंजन और शानदार ड्राइविंग रेंज मिलता है। हाल ही में वाहन निर्मात ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पुणे में लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल फरवरी की शुरुआत में नई दिल्ली में लॉन्च किया था। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.08 लाख रुपये से शुरू होती है।
17 of 20
TVS iQube
- फोटो : TVS
स्पीड
TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
18 of 20
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
ड्राइविंग रेंज
इसमें 2.25kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद TVS iQube Electric स्कूटर 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। कंपनी TVS iQube Electric स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है।
19 of 20
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
फीचर्स
फीचर्स के लिहाज से यह स्कूटर कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन TVS SmartXonnect (टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट) प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस टीएफटी क्लस्टर और टीवीएस आईक्यूब एप भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऐप के जरिए इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं जैसे जियो-फेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट / एसएमएस अलर्ट। इसमें डे और नाइट डिस्प्ले, क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनॉमी और पावर मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स भी मिलते हैं।
कंपनी ने TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल की शुरुआत में घरेलू बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से देश भर में लॉन्च करने की तैयारी में है। बीते मई महीने में कंपनी ने एलान किया था कि इस स्कूटर को जल्द ही देश के अन्य 20 शहरों में लॉन्च किया जाएगा।