भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) की मांग बढ़ी है। लोग एसयूवी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते मांग के मद्देनजर कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए-नए मॉडल उतार रही है। एसयूवी की कीमत, इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज का आंकड़ा ग्राहकों के लिए काफी अहम होता है। खासतौर पर जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां जानिए टॉप 10 माइलेज एसयूवी कारों के बारे में जो इस समय बाजार में बिक रही हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Tata Nexon 2020 Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की Tata Nexon एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिसके बाद इसे देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जाता है। जिसके बाद यह देश में काफी पॉपुलर एसयूवी बन गई है। इस कार का माइलेज 16 किमी प्रति लीटर से लेकर 22.4 किमी प्रति लीटर तक है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 22.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
3 of 10
Kia Sonet
- फोटो : Kia
Kia Sonet
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हुई है। किआ सोनेट दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। किआ सोनेट एसयूवी की माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर से लेकर 24.1 किमी प्रति लीटर तक है। सोनेट पेट्रोल इंजन के साथ 18.2 से 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सोनेट डीजल इंजन के साथ 19 से 24.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
4 of 10
Renault Kiger
- फोटो : For Refernce Only
Renault Kiger
Renault ने फरवरी के महीने भारत में Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी, जिसे भारतीय कार बाजार में ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। काइगर को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। रेनो काइगर एसयूवी का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है।
विज्ञापन
5 of 10
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite
निसान मैग्नाइट अपने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही। लेकिन इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मैनुअल पेट्रोल इंजन में यह 19.42 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं ऑटोमैटिक (CVT) में यह आंकड़ा 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
6 of 10
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : For Representation Only
Maruti Vitara Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
7 of 10
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह एसयूवी साल 2019 में लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
8 of 10
2021 Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 300
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra की Mahindra XUV 300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) एसयूवी भी पसंद की जाती है। महिंद्रा की XUV300 को भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे फुल 5-स्टार की रेटिंग मिली है। Mahindra XUV 300 पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
9 of 10
Ford EcoSport Titanium AT
- फोटो : Ford
Ford Ecosport
अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Ford की Ecosport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पेट्रोल वेरिएंट 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Honda WR-V
जापानी की मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Honda ने भारत में वर्ष 2017 में अपनी एसयूवी कार Honda WR-V (होंडा WR-V) लॉन्च की थी। Honda WR-V कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन वेरिएंट में 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।