फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारें:ग्लोबल NCAP ने दी सुरक्षा रेटिंग

Mon, 12 Apr 2021 07:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Global NCAP Car Crash Rating India - फोटो : NCAP
बीते कुछ समय से भारतीय कार बाजार में वाहनों की सुरक्षा पर काफी चर्चा हुई है। इसकी शुरुआत तब हुई जब मारुति की नई माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो को सेफ्टी रेटिंग एजेंसी ग्लोबल NCAP की सुरक्षा क्रैश टेस्ट में जीरो स्टार मिले थे। कार की सुरक्षा रेटिंग उसके सबसे अहम पहलुओं में से एक है। एक नई कार खरीदते समय सबसे कार की सेफ्टी रेटिंग के बारे में पता करना चाहिए। यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपकी कार कितनी सुरक्षित है। दुनियाभर में कारों के सेफ्टी क्रैश टेस्ट के लिए मशहूर Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके परिणाम जारी किए। यहां आपको बता रहे हैं भारत की टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सेफ्टी रेटिंग के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Global NCAP Rating India - फोटो : Global NCAP
कुछ साल पहले तक कार में सेफ्टी फीचर्स को लक्जरी माना जाता था। यहां तक कि बुनियादी एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी सिर्फ लग्जरी कारों या ज्यादा बिकने वाली कारों के टॉप मॉडल में ही मिलता था। Global NCAP (New Car Assessment Program) ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) का 'भारत के लिए सुरक्षित कार' अभियान भारत सरकार और भारतीय बाजार के वाहन निर्माताओं के लिए असल में आंख खोलने वाला साबित हुआ है। यह अभियान मूल रूप से वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इस अभियान की वजह से सरकार ने वाहनों की सुरक्षा पर जोर दिया और देश में बिकने वाली कारों के लिए ज्यादा सख्त क्रैश और सुरक्षा जरूरतों को अपनाया गया। हम आपको बता रहे हैं उन कारों के बारे में जिन्हें सेफ्टी रेटिंग में चार या पांच स्टार मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Tata Altroz Global NCAP crash test - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz 
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। 

4 of 11
Tata Nexon Global NCAP crash test
Tata Nexon 
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV300 
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है। 
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
Maruti Suzuki Vitara Brezza 
विटारा ब्रेजा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की यह सबसे सुरक्षित कार है। इतना ही नहीं ब्रेजा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी शुमार है।  इस कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली। कार को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में 12.51 पॉइंट्स मिले। इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 2-स्टार रेटिंग मिली।
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra Marazzo Global NCAP crash test - फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo 
Mahindra Marazzo एमपीवी सेगमेंट में देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले। 

8 of 11
Volkswagen Polo Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
Volkswagen Polo 
Volkswagen Polo को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.91 अंक मिले हैं। 

9 of 11
Tata Tigor Global NCAP crash test - फोटो : GNCAP
Tata Tiago और Tigor Facelift 
Tata Tiago Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। 

वहीं, Tata Tigor Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। 

10 of 11
Mahindra Thar Global NCAP crash test - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2020 
महिंद्रा की बेहद लोकप्रिय हो चुकी नई Mahindra Thar 2020 को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार रेटिंग मिली है। नई महिंद्रा थार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। ग्लोबल NCAP के मुताबिक नई थार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिलती है। जबकि ड्राइवर के सीने को पर्याप्त सुरक्षा और पैसेंजर के सीन को भी अच्छी सुरक्षा मिली। 
विज्ञापन

11 of 11
Mahindra Scorpio Global NCAP crash test
Mahindra Scorpio 
Mahindra Scorpio के बिना एयरबैग मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 5 कारें: मारुति सुजुकी की इन कारों का धमाल

यह भी पढ़ें: सिर्फ ईवी खरीदना काफी नहीं: जानें कैसा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर आपको मिल सकती है फेम-2 सब्सिडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें