फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की BMW कार को चुटकियों में पछाड़ देती हैं ये सस्ती ‘देसी’ बाइक्स

Mon, 29 Apr 2019 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
BMW 3-Series 320d - फोटो : सांकेतिक
वो जमाना गया जब परफॉरमेंस बाइक्स बेहद महंगी होती थीं, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। हाल ही में कई बाइक निर्माता कंपनियों ने सस्ती परफॉरमेंस बाइक्स लांच की हैं, जिन्हें बजट बाइक्स भी कहा जा सकता है। वहीं इनमें से कुछ बाइक्स ऐसी हैं, जो ड्रेग रेसिंग में BMW 3-Series 320d  को भी धूल चटा सकती हैं। इस कार की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू है। इस कार में 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन लगा है, जो 184 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। ये कार मात्र 7.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। जानते हैं 3 लाख तक की कीमत वाली कौन सी बाइक दे सकती हैं इस कार को टक्कर...
 
Trending Videos
विज्ञापन

KTM 390 Duke

2 of 11
KTM Duke 390

कीमतः 2.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

केटीएम 390 ड्यूक को पॉकेट में रॉकेट कह सकते हैं। कम कीमत की वजह से यह युवाओं में काफी पॉपुलर है। केटीएम 390 में टीएफटी डिस्प्ले, फुल एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में स्टैंडर्ड स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक मात्र 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।
 
विज्ञापन

KTM RC390

3 of 11
KTM RC390

कीमतः 2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

KTM RC390 असल में 390 ड्यूक का फ्लेयर्ड वर्जन है। लेकिन इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स और फुल टीएफटी कंसोल जैसे फीचर नहीं मिलते, जिसके चलते इसकी कीमत नेकेड वर्जन से कम है। इसमें बीएस-6 मानक वाला 373.2 सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 34.5 बीएचपी की पॉवर और 36 एनएम टॉर्क देगा। वहीं यह बाइक 390 ड्यूक 5.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। ज्यादा टाइम लेने की वजह है कि इसका वजन और फेयरिंग।
 

Yamaha YZF-R3

4 of 11
yamaha yzf r3

कीमतः 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यामाहा की यह बाइक लिक्विड कूल्ड, 321 सीसी पेरलेल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है। यह इंजन 750 आरपीएम पर 41.4 बीएचपी की पावर और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल सिस्टम की मदद से 9,000 आरपीएम पर 29.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। यामाहा YZF-R3 मात्र 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी रफ्तार पकड़ लेती है।
 
विज्ञापन

Kawasaki Ninja 300

5 of 11
Kawasaki Ninja 300

कीमतः 2.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

भारत में इस बाइक निर्माण शुरु करने के बाद कावासाकी ने निन्जा 300 की कीमतों में भारी कमी की थी। निन्जा 300 में कंपनी ने 296 सीसी की लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया है, जो 38.4 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। यह बाइक 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 5.5 सेकेंड का वक्त लेती है।
 
विज्ञापन

TVS Apache RR310

6 of 11
TVS Apache RR310

कीमतः 2.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

TVS Apache RR310 असल में TVS-BMW पार्टनरशिप का पहला प्रोडक्ट है। इसमें 312.2 सीसी की सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक में राइडर को सभी जरूरी जानकारियां देने के लिए करीब 15 फंक्शन दिए गए हैं। टीवीएस की यह बाइक 0 से 100 किमी की स्पीड तक पहुंचने में मात्र 7.2 सेकेंड का समय लगाती है।
 
विज्ञापन

BMW G310R

7 of 11
BMW G310R

कीमतः 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

BMW G310R बाइक बीएमड्ब्ल्यू की सबसे सस्ती बाइक है। इसे TVS Apache RR310 का नेकेड वर्जन बोल सकते हैं। क्योंकि इसमें भी वही इंजन और चैसिस है, जो RR310 में है। इसमें 312 सीसी की सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। बाइक का वजन 158.5 किलोग्राम है। बीएमडब्ल्यू जी310आर की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह माज्ञ 6.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड तक पहुंच जाती है।
 

Royal Enfield Interceptor

8 of 11
royal enfield interceptor

कीमतः 2.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

पैरेलल ट्विन इंजन के साथ आने वाली Royal Enfield Interceptor सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 648सीसी पैरेलल ट्विन एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 7100 आरपीएम पर 47 बीएचपी पॉवर और 4000 आरपीएम पर 52 एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है। इंटरसेप्टर मात्र 6.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
 

Royal Enfield Continental GT 650

9 of 11
Royal Enfield 650 Twins and Continental GT 650

कीमतः 2.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Royal Enfield Continental GT 650 भी इंटरसेप्टर पर बेस्ड है और बाइक का यह कॉफी रेसर वर्जन है। रेट्रो लुक वाली स्टाइलिश कैफे रेसर में 650 सीसी का एयर-वाटर कूल्ड इंजन लगा है, जो ट्विन जैसी ही पावर जेनरेट करता है। परफॉरमेंस के अलावा इसमें कंफर्ट के साथ स्टाइल भी है। स्पोर्टी राइडर्स के लिए कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक मात्र 6.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
 

Honda CB300R

10 of 11
New Honda CB300R

कीमतः 2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Honda CB300R को हाल ही में लांच किया गया है। Honda की नई बाइक लॉन्चिंग के साथ ही सुपरहिट हो गई है। इसमें 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 30.4 बीएचपी की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27.1 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह बाइक मात्र 6.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
 
विज्ञापन

Bajaj Dominar 400

11 of 11
Bajaj Dominar 400

कीमतः 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

बजाज की नई Dominar 400 में 373.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर ट्रिपल स्पार्क लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 8000 आरपीएम पर 40 बीएचपी की पॉवर और 6500 आरपीएम पर 35 एनएम का टॉर्क देता है। यह बाइक मात्र 7 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इस सेंगमेंट में यह सबसे सस्ती बाइक है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें