Crossover SUV
ये लोगों में बड़ी गलतफहमी होती है कि सभी बड़ी सी दिखने वाली गाड़ियां एसयूवी होती हैं। एसयूवी का मतलब होता है स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल। इसका मतलब यह है कि इन गाड़ियों में 4WD फोर व्हील ड्राइव सिस्टम लगा होता है और ये ऑफरोड भी परफॉर्म करती हैं। लेकिन कार कंपनियां किसी भी बड़ी और ऊंची कार के लिए एसयूवी शब्द को इस्तेमाल कर लेती हैं। जिन गाड़ियों में 4WD सिस्टम नहीं होता, उन्हें क्रॉसओवर कहा जाता है। वहीं भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़ी गाड़ी को एसयूवी कहा जाता है। यहां तक कि कई कार निर्माता कंपनियां अब हैचबैक क्रासओवर एसयूवी बनाने लगी हैं, जिनकी ‘अर्बन एसयूवी’ बता कर मार्केटिंग की जा रही है। ह्यूंदै क्रेटा, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा यहां तक कि टाटा हैरियर, ये सभी रेगुलर कारें हैं जिनकी बॉडी एसयूवी जैसी बनाई गई है।