फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स का सेवन करते पकड़ा गया था यह क्रिकेटर, अब इंग्लैंड ने World Cup टीम से भी निकाला

Mon, 29 Apr 2019 03:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड
क्रिकेट विश्व कप 30 मई से शुरू होने वाला है और सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लेकिन इंग्लैंड टीम के लिए फिलहाल सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एलेक्स हेल्स - फोटो : twitter
टीम अभी खिलाड़ियों के चोट और फिटनेस से परेशान थी कि उसी बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के इस फैसले से इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

3 of 7
एलेक्स हेल्स - फोटो : file
दरअसल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम से बाहर करने का फैसला किया है। साथ ही उन्हें आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रखा गया है।

4 of 7
एलेक्स हेल्स - फोटो : getty
हाल ही में ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से हेल्स पर 21 दिनों का बैन लगा दिया गया था। इस बैन के बावजूद उनके टीम से जुड़ने और वर्ल्ड कप खेलने की संभावना थी लेकिन अब बोर्ड ने उस संभावना को खत्म करते हुए उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

5 of 7
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि 'ये फैसला टीम के हित में लिया गया है। इससे ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रहेगा और टीम का फोकस बना रहेगा। हालांकि बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एशले जाइल्स ने कहा कि वो हेल्स के साथ हैं और उसकी पूरी मदद करेंगे।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
Michael Vaughan
इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज माइकल वॉन ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए हेल्स को टीम से बाहर करने की मांग की थी। 
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलेक्स हेल्स - फोटो : Reuters
हेल्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 70 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें इन्होने 37.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें