फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 सस्ती कारों में आ रहा है Android Auto और Apple Car Play सिस्टम

Wed, 13 Feb 2019 06:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Android Auto and Apple Car Play
नई लॉन्च हो रही कारों में सबसे ज्यादा ध्यान इंफोटेनमेंट सिस्टम पर दिया जा रहा है। Maruti Wagon R से लेकर Baleno और हाल ही में फेसलिफ्ट एंट्री लेवल Renault Kwid में भी Android Auto और Apple Car Play इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का कंसैप्ट बेहद पुराना है, लेकिन स्मार्टफोन की लोकप्रियता के चलते अब हर कंपनी को यह सिस्टम देना पड़ रहा है। जानें किन कारों में है ये सिस्टम...
विज्ञापन

रेनो क्विड

2 of 11
Renault Kwid K-ZE Electric Car
रेनो ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड में Android Auto और Apple Car Play इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। साथ ही इसमें सभी वैरियंट्स में एबीएस स्टैंडर्ड दिया गया है। हालांकि इसके एंट्री लेवल वैरियंट में टच स्क्रीन का फीचर नहीं मिलेगा, लेकिन Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। रेनो क्विड में MediaNAV 4.0 सिस्टम दिया गया है।
 
विज्ञापन

डेटसन गो

3 of 11
datsun go
निसान के सब-ब्रैंड डेटसन गो में इंफोटेनमेंट सिस्टम में Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेजेज के अलावा डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीएस के साथ एबीडी, ब्रैक असिस्टेंट, रिअर पार्किंग असिस्ट सेंसर, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और फॉलो-मी लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।
 

डेटसन गो प्लस

4 of 11
Datsun GO+ के साथ 16 हजार तक का फायदा दिया जा रहा है
डेटसन गो प्लस डेटसन की गो हैचबैक का बड़ा वर्जन है। देश की यह सबसे सस्ती एमपीवी है और खूब स्पेसियस है। दो प्लस में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Car Play को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें गूगल मैप नेविगेशन, एप सपोर्ट, वॉयस रिक्ग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। गो प्लस को पिछलले अक्टूबर में ही अपडेट किया गया था।
 
विज्ञापन

हुंडई सेंट्रो

5 of 11
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI

हुंडई ने पिछले साल के आखिर में नई सेंट्रो को लॉन्च किया था। नई सेट्रों में रिअर एसी वेंट के साथ नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम सेंट्रो के स्पोर्ट्ज वैरियंट में मिलेगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए है।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी वैगन आर

6 of 11
New wagon-r

मारुति ने इस साल जनवरी में नई वैगन आर को लॉन्च किया था। वैगन आर में 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो Android Auto और Apple Car Play को सपोर्ट करता है। मारुति ने स्मार्टप्ले स्टूडियो सेटअप दिया है, जिसमें एवरेज, फ्यूल इकोनॉमी के साथ टैंक रेंज को डिस्प्ले करता है। वहीं वैगन आर का टॉप ZXi वैरियंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.22 लाख रुपए है।    

 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी इग्निस

7 of 11
ignis limited edition

हालांकि मारुति ने वर्तमान इग्निस का प्रोडक्शन बंद कर दिया है, लेकिन कंपनी इसके नए फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इग्निस को मारुति ने युवाओं को लुभाने के लिए लॉन्च किया था, लेकिन वह बिक्री के आंकड़ों में नहीं बदल सका। इग्निस में मारुति नेविगेशन के साथ Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रही है। यह सिस्टम केवल अल्फा वैरियंट में मिलेगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.51 लाख रुपए है।    

 

हुंडई ग्रैंड आई10

8 of 11
2019 Hyundai Grand i10-5

हुंडई ग्रैंड आई10 हैचबैक में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो Android Auto और Apple Car Play को सपोर्ट करता है। वहीं हुंडई ग्रैंड आई10 का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करने वाली है। ग्रैंड आई10 का इंफोटेनमेंट सिस्टम नेविगेशन के साथ वॉयस रिक्ग्नाइजेशन को भी सपोर्ट करता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम 1.2 स्पोर्ट्ज वैरियंट में मिलेंगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.11 लाख रुपए है।

 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

9 of 11
2018 Maruti Suzuki Swift,

मारुति की सबसे पॉपुलर कार स्विफ्ट में भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। यह सिस्टम Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी के साथ आता है। स्विफ्ट में यह सिस्टम केवल ZXi+ और ZDi+ वैरियंट में मिलता है। इन वैरियंट्स की कीमत 7.40 लाख रुपए और 8.37 लाख रुपए है।  

 

मारुति सुजुकी बलेनो

10 of 11
2019 Maruti Baleno Facelift Launch

मारुकि बलेनो का फेसलिफ्ट हाल ही में लॉन्च किया गया है। जिसमें इंटीरियर और एक्सटिरियर में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। प्रीमियम हैचबैक बलेनो में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Car Play कनेक्टिविटी के अलावा नेविगेशन और वॉयस रिक्ग्नाइजेशन के साथ आता है। बलेनो में यह सिस्टम Zeta 1.2 वैरियंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत 6.84 लाख रुपए से शुरू होती है।

 

विज्ञापन

हुंडई एलीट आई20

11 of 11
Hyundai Elite i20

हुंडई ग्रैंड आई10 के अलावा हुंडई एलीट आई20 दूसरी ऐसी हैचबैक कार है, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह Android Auto और Apple Car Play सपोर्ट करता है। एलीट आई20 के Sportz Plus 1.2 वैरियंट में ही यह फीचर मिलता है, जिसकी कीमत 7.11 लाख रुपए है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें