फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान दुनिया! बल्लेबाजों के होश उड़ाने आ रहा भारतीय बॉलिंग अटैक

Wed, 13 Feb 2019 05:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया के मजबूत गेंदबाजी अटैक के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर हार का स्वाद चखाया है। एक वक्त था जब टीम इंडिया का गेंदबाजी डिपार्टमेंट एकदम सुस्त नजर आता था, लेकिन आज इस भारतीय टीम के पास ऐसे-ऐसे गेंदबाज है जिनकी तेजी से बड़े से बड़े बल्लेबाज घबराता है।
विज्ञापन

2 of 6
team india practice
ईएसपीएन क्रिकइन्फो द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में भारतीय गेंदबाजों का सिक्का चल रहा है। 2016 से लेकर आज तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का बॉलिंग अटैक सबसे खतरनाक है।
विज्ञापन

3 of 6
team india
ये बात सही है कि किसी भी गेंदबाज की असली अग्नि परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में विदेसी जमीन पर होती है। हालांकि इस मामले में भी भारतीय गेंदबाजों का झंडा बुलंद है। पिछले तीन सालों में टीम इंडिया के गेंदबाजों का औसत 25 रहा है, जो कि दुनिया में सबसे अच्छा है।

4 of 6
South Africa vs Pakistan
इस लिस्ट में टीम इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है।घरेलू सरजमीं पर तो द. अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी अच्छा है, लेकिन टीम इंडिया उससे पीछे नहीं है। बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया के गेंदबाज घर और विदेश दोनों जगह एक जैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ishant sharma
साल 2016 से 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो विदेश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज भारतीय हैं। इनमें सबसे ऊपर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 20 पारियों में 49 विकेट लिए हैं। ईशांत शर्मा ने 26 पारियों में 45 और शमी ने 36 पारियों में 68 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ashwin kuldeep and jadeja
बड़ी बात ये है कि विदेशी धरती पर भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन भी दमदार रहा है। अश्विन ने 26 पारियों में 58 और जडेजा ने 11 पारियों में 30 विकेट लिए हैं। साफ है टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट बेहद मजबूत साबित हुई है, यही वजह है कि वो पिछले तीन सालों में साउथ अफ्रीका में कड़ी टक्कर देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रच कर लौटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें