फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 कार: स्विफ्ट को पछाड़ टॉप पर आई वैगन-आर, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में बड़ा उलटफेर

Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
भारतीय कार बाजार में यात्री वाहन सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की कार सबसे आगे रहती हैं। अप्रैल 2021 के महीने में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में 7 कारें तो सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं। वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की भी 3 कारें इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। यहां जानते हैं कौन हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें। 
विज्ञापन

2 of 11
Wagon R - फोटो : For Representation Only
भारतीय कार बाजार में अप्रैल 2021 के महीने में Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बनकर उभरी है। सबसे खास बात यह रही कि मारुति वैगनआर ने बिक्री में नंबर वन पर रहनेवाली स्विफ्ट और ऑल्टो को भी पछाड़ दिया है। मारुति की इस टॉलबॉय हैचबैक कार की अप्रैल 2021 में कुल 18,656 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसने मारुति स्विफ्ट कार को बहुत मामूली अंतर से हराया है। हाल के महीनों में, मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों की सूची में सबसे ऊपर रही है। लेकिन अप्रैल में वैगन आर का जादू चला है। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
अप्रैल के महीने में, Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) की 18,316 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। भारत में स्विफ्ट की लॉन्चिंग के 15 सालों में मारुति इस कार की 23 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में स्विफ्ट हैचबैक में तीन-जेनरेशन के अपग्रेड हुए हैं। इनमें से हर जेनरेशन मॉडल को मशहूर इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) पुरस्कार से नवाजा गया है। कंपनी ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में कार की तीसरी पीढ़ी 2021 स्विफ्ट को नए कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। कंपनी ने नई स्विफ्ट को तीन डुअल-टोन कलर स्कीम, रीडिजाइन किए गए फ्रंट ग्रिल और कई अन्य फीचर्स भी दिए हैं। 

4 of 11
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल हैचबैक कार Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) कंपनी की लगातार बिकने वाली कारों में से एक है। लेकिन यह हाल के दिनों में यह बिक्री चार्ट में टॉप पर जगह नहीं बना सकी है। ऑल्टो भले ही लोकप्रियता की सूची में नीचे आ गई हो, लेकिन फिर भी यह कार अप्रैल 2021 की बिक्री सूची में तीसरे नंबर पर कब्जा जमाते हुए हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है। मारुति अप्रैल में ऑल्टो की 17,303 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। इस साल जनवरी में, ऑल्टो इस सूची में सबसे पहले नंबर पर थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Baleno - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2021 में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) की 16,384 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह कार इस सूची में चौथे नंबर पर आई है। बलेनो का मुकाबला ह्यूंदै आई 20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से है। 
विज्ञापन

6 of 11
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
वहीं मारुति सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Dzire (डिजायर) लंबे समय से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। पिछली महीने भी यह अपना तमगा बरकरार रखे हुए है। इसके साथ ही यह सेडान अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में पांचवें नंबर पर आई। अप्रैल 2021 में मारुति ने डिजायर की 14,073 यूनिट्स बेची हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में हैचबैक और छोटी कारों की भीड़ में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) छठवें नंबर पर आई है। मार्च के महीने में यह इस सूची में पांचवें नंबर पर थी। ह्यूंदै ने पिछले साल मार्च के आखिर में क्रेटा के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था। जिसके बाद से, क्रेटा की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। अप्रैल में ह्यूंदै ने न्यू जेनरेशन क्रेटा की 12,463 यूनिट्स की बिक्री की है। 

8 of 11
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : For Reference Only
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नौवें नंबर पर आई ह्यूंदै की लोकप्रिय हैचबैक कार Hyundai Grand i10 (ग्रैंड आई 10) अप्रैल के महीने में दो पायदान ऊपर चढ़ गई और सातवें नंबर पर रही। यह भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में ह्यूंदै की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से आगे बनी हुई है। अप्रैल में ह्यूंदै ने ग्रैंड i10 की 11,540 यूनिट्स की बिक्री की है। 

9 of 11
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में Maruti Eeco (मारुति ईको) आठवें नंबर पर रही। मारुति ईको महज कुछ यूनिट्स से पिछड़ गई और एक स्थान नीचे फिसल गई। मार्च में यह इस सूची में छठवें नंबर आई थी। अप्रैल में मारुति ने 11,469 ईको कारें बेचीं। 

10 of 11
Hyundai Venue - फोटो : For Reference Only
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अप्रैल में बेची गई टॉप 10 कारों की सूची में 9वें नंबर पर आई है। पिछले महीने की तुलना में इसने एक पायदान ऊपर छलांग लगाई है। ह्यूंदै ने अप्रैल में वेन्यू की 11,245 यूनिट्स बेचीं। 
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है, लेकिन अप्रैल के महीने में Hyundai Venue (ह्यूंदे वेन्यू) से पिछड़ गई। मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति विटारा ब्रेजा आठवें नंबर पर रही, लेकिन अप्रैल में यह इस सूची में 10वें स्थान पर जगह बना पाई है। अप्रैल में, मारुति ने ब्रेजा की 11,220 यूनिट्स की बिक्री की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें