फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में सबसे ज्यादा बिकीं ये कारें, टॉप-10 लिस्ट में Maruti Swift और Baleno ने मारी बाजी

Mon, 09 Dec 2019 09:54 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Best Selling cars of Nov. 2019 - फोटो : AmarUjala
ऑटो सेक्टर के लिए अक्तूबर का महीना गुलजार रहने के बाद नवंबर का महीना एक बार फिर मंदीभरा साबित हुआ है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति के अलावा होंडा और टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में भी गिरावट देखी गई है। वहीं ह्यूंदै अकेली ऐसी कंपनी है, जिसकी कारों की बिक्री में साथ फीसदी का उछाल आया है। जानते हैं नवंबर में टॉप-10 कारों की लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक

मारुति स्विफ्ट

नवंबर में एक बार फिर मारुति स्विफ्ट पहले पायदान पर आ गई है। अक्टूबर में मारुति डिजायर पहले नंबर पर थी। नवंबर में डिजायर की बिक्री का आंकड़ा 19,314 यूनिट्स का रहा, जो अक्तूबर में 19,401 यूनिट था। अक्तूबबर में यह दूसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन

3 of 11
baleno - फोटो : google

मारुति बलेनो

नवंबर में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति बलेनो रही है। नवंबर में बलेनो की 18,047 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्तूबर में यह आंकड़ा 16,237 यूनिट्स का था। अक्तूबर में बलेनो चौथे स्थान पर रही थी। जून-जुलाई तक भी बलेनो लिस्ट में चौथे स्थान पर थी।

4 of 11
Maruti Dzire

मारुति डिजायर  

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर तीसरे नंबर पर आ गई है। डिजायर की नवंबर में 17,659 यूनिट्स बिकीं, जबकि अक्तूबर में सबसे ज्यादा 19,569 कारों की बिक्री हुई थी। टॉप 10 लिस्ट में सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति की शामिल रहीं है। इस लिस्ट में सात गाड़ियां मारुति सुजुकी की थीं, जबकि ह्यूंदै की दो गाड़ियों ने इस लिस्ट में एंट्री की।
विज्ञापन

5 of 11
Alto VIP number - फोटो : Social

मारुति ऑल्टो

अक्तूबर में ऑल्टो बिक्री के मामले में तीसरे नंबर थी, जबकि नवंबर में खिसक कर चौथे नवंबर पर आ गई है। नवंबर में ऑल्टो की 15,086 यूनिट बिकीं, वहीं अक्तूबर में यह संख्या 17,903 यूनिट्स रही।
विज्ञापन

6 of 11
New Wagon R Styling

मारुति वैगन आर

मारुति वैगन आर ने भी बिक्री के आंकड़ों में सुधार किया है। वैगन आर ने पिछले महीने के मुकाबले एक स्थान ऊपर आ गई है। नवंबर में वैगन आर की 14,650 यूनिट बिकीं, वहीं अक्तूबर में 14,359 यूनिट्स ही बिक पाईं।
विज्ञापन

7 of 11
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors

किआ सेल्टोस

इस लिस्ट में किआ सेल्टोस लगातार ऊपर छलांग लगा रही है। किओ मोटर्स केवल एक एसयूवी के दम पर बिक्री में मामले में देश की पांचवी बड़ी कंपनी बन गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेल्टोस की बुकिंग का आंकड़ा 60 हजार को पार कर चुका है। अक्टूबर में सातवें स्थान पर रही सेल्टोस की 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि नवबंर में यह बढ़ कर 14,005 यूनिट्स पर पहुंच गई। 

8 of 11
Maruti Vitara Brezza Sports White - फोटो : File

मारुति ब्रेजा

नवंबर में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में राज करने वाली मारुति की विटारा ब्रेजा की पोजिशन में भी सुधार आया है। अक्तूबर में बिक्री में ब्रेजा नौंवे स्थान पर रही थी, ब्रेजा की मात्र 10,227 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं नवंबर में 12,033 यूनिट्स की बिक्री हुई। ब्रेजा को कड़ी चुनौती ह्यूंदै वेन्यू से मिल रही है। वहीं लोग डीजल गाड़ियों को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं, यह बिक्री में गिरावट की बड़ी वजह है। कंपनी ब्रेजा की बढ़ाने के लिए कई कोशिशें कर रही हैं, जिसमें डिस्काउंट के साथ पांच साल की वारंटी भी शामिल है।   

9 of 11
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala

मारुति S-Presso

मारुति की एंट्री लेवल मिनी एसयूवी कार S-Presso ने अपनी जगह बना कर रखी है। अक्तूबर में भी प्रेसो आठवें स्थान पर थी, जबकि नवंबर में भी उसी स्थान पर बनी हुई है। नवंबर में प्रेसो की 11,220 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्तूबर में 10,634 यूनिट्स ही बिक पाई थीं।  

10 of 11
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media

ह्यूंदै i20

ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक कार i20 की बिक्री जबरदस्त घटी है। अक्तूबर में यही कार पांचवें नंबर पर रही थी, लेकिन नवंबर में नौंवे स्थान पर पहुंच गई है। नवंबर में आई20 की 10,446 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं अक्तूबर में यह आंकड़ा 14,683 यूनिट्स का रहा था।
विज्ञापन

11 of 11
Hyundai Grand i10 Nios review - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै ग्रैंड i10

इस लिस्ट में सबसे औचक एंट्री ह्यूंदै G i10 की रही है। अक्तूबर की लिस्ट में यह कहीं नहीं थी, लेकिन नवंबर में इसकी सरप्राइज एंट्री हुई है। ह्यूंदै G i10 ने मारुति इको की जगह ली है। अक्तूबर में ह्यूंदै G i10 की 9,873 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 10,186 यूनिट्स पर पहुंच गया।

ये हैं टॉप 10 कारें

  टॉप-10 कार नवंबर-19   टॉप-10 कार अक्टूबर-19
1. मारुति स्विफ्ट 19314 1. मारुति सुजुकी डिजायर 19,569
2. मारुति बलेनो 18047 2. मारुति स्विफ्ट 19,401
3. मारुति सुजुकी डिजायर 17659 3. मारुति ऑल्टो 17,903
4. मारुति ऑल्टो 15086 4. मारुति बलेनो 16,237
5. मारुति वैगन-आर 14650 5. ह्यूंदै आई20 14,683
6. किआ सेल्टोस 14005 6. मारुति वैगन-आर 14,359
7. मारुति विटारा ब्रेजा 12033 7. किआ सेल्टोस 12,854
8. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 11220 8. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 10,634
9. ह्यूंदै आई20 10446 9. मारुति विटारा ब्रेजा 10,227
10. ह्यूंदै ग्रैंड i10 10186 10. मारुति सुजुकी इको 10,011
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें