फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की मरम्मत शुरू, ग्राहकों को मिलेगा ऑफर, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

Thu, 09 Jul 2020 12:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना काल में जिन सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है उनमें ऑटो इंडस्ट्री भी शामिल है। हालांकि, अब निर्माता कंपनियों ने इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और ग्राहकों को रिझाने के लिए कई नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि प्रोडक्शन में अब वापस से रुकावट न आए। बता दें कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके बाद अप्रैल महीने में कंपनियों के एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, अब उस घाटे की भरपाई के लिए कई रणनीतियां बनाई जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

ऑफर

ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनियों की तरफ से कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Renault जहां अपने ग्राहकों को शुरुआती तीन महीने की ईएमआई में छूट दे रही है। वहीं, टाटा की कुछ कारों पर अगले साल ईएमआई भरने का विकल्प मिल रहा है। इसके अलावा मारुति ने एक्सिस बैंक से साथ साझेदारी की है, जहां कार खरीदने के लिए ग्राहकों को कई नए विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

कर्मचारियों का मनोबल कमजोर न पड़े इसके लिए निर्माता कंपनियां उन्हें बोनस देंगी। हालांकि, बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुए यह राशि कुछ कम हो सकती है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

भारतीय बाजार में अपनी एंट्री से सबको हैरान करने वाली Kia Motors और MG Motor ने अपने कर्मचारियों को पहले ही वेरिएबल और इंसेंटिव दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

ये कंपनियां भी जल्द देंगी कर्मचारियों को तोहफा

महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लेलैंड, टोयोटा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां अगले महीने अपने कर्मचारियों को वेरिएबल और इंसेंटिव दे सकती हैं। वहीं, देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति अगस्त महीने में अपने कर्मचारियों के इंक्रीमेंट की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें