फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का सबसे खूबसूरत Lambretta Scooter, जिसे तैयार करने में लगे 14 महीने

Wed, 06 Feb 2019 12:13 PM IST
shubham आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lambretta
विज्ञापन

स्कूटर हमेशा से दुनिया भर में मोटर वाहन बाजार का एक हिस्सा रहे हैं। 1950 द्वितीय विश्व युद्ध के दशक के दौरान एक समय था जब ऑटोमोटिव बाजार फलफूल रहे थे। ऐसा ही कुछ ऑटोमोटिव दिग्गजों के केंद्र इटली में हो रहा था। उस समय Lambretta और Vespa इटली के स्कूटर बाजार में नंबर एक के लिए लड़ रहे थे। सन् 1958 में Lambretta ने नई पारी की शुरूआत की, जिसने दुनिया भर में काफी लोकप्रियता हासिल की। अब Lambretta को बंद हुए तो सालो बीत चुके हैं, लेकिन आज भारत में एक कलेक्टर के गैरेज में एक ऐसा Lambretta तैनात है जिसकी खूबसूरती देखे नहीं बनती। 

विज्ञापन

Lambretta
यह स्कूटर देवाशीष जेठवानी के पास है जो विंटेज वाहनों को संग्रह करने में माहिर हैं। इनके पास 17 कारें, 44 मोटरसाइकिल और 13 स्कूटर हैं। इन 13 स्कूटरों में से 7 Lambretta स्कूटर हैं, जो देवाशीष का इस ब्रांड के प्रति सच्चा प्यार दिखाता है। जेठवानी के अनुसार यह स्कूटर 1960 का मॉडल है, जिसे सीधे इटली से भारत में आयात किया गया था। स्कूटर को पूरी तरह तैयार करने में 14 महीने लग गए। स्कूटर पर किया गया पेंट विशेष रूप से थाईलैंड से ऑर्डर किया गया था, जिसकी कीमत 35,000 रुपए थी। 
विज्ञापन

Lambretta Scooters
बता दें,क्लासिक इटैलियन ब्रांड लैंब्रेटा (Lambretta) भारत में दौबारा वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी इसके प्रोटोटाइप को 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। खबरें है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा Lambretta भारतीय बाजार के लिए विशेष स्टील बॉडी सुपर लैंब्रेटा भी उतारेगी। यह स्कूटर 400 सीसी में होगा। पहली बार लैंब्रेटा स्कूटर का इटली के मिलान में बनाया गया लेकिन बजाज और वेस्पा के आने के बाद आर्थिक संकटों के चलते इनोसेंटी ने लैंब्रेटा का प्रोडक्शन बंद कर दिया, और बाद में इसे लेलैंड मोटर्स ने खरीद लिया था और भारत में बेचना शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें