पेट्रोल के दाम भले ही कितने भी बढ़ जाए देश में वाहन की ब्रिकी में कोई घाटा नहीं हो रहा है। बात चाहे कार की हो या बाइक लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इस नवरात्रि स्कूटी बाइक और कार पर भारी पड़ी है। लेकिन अभी त्यौहारों का मौसम बरकरार है आने वाले कुछ दिनों में वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आइए, आपको बताते हैं कि बाजार में मौजूद Suv कारों पर क्या बंपर धमाका हो रहा है।