फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips of the Day : नई कार में ये 6 गलतियां, पड़ सकती हैं भारी

Tue, 26 Feb 2019 05:21 PM IST
Asif Iqbal ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
New car mistakes
कार को खरीदते समय हम कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं जो नई कार के इंजन को पूरी तरह से डैमेज कर देती हैं। दरअसल , बहुत से ऐसे ग्राहक होते हैं जिन्हें नई कार की खुशी इतनी होती है कि वो कई ऐसे कारनामे कर जाते हैं। जिनका असर बाद में कार की लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों पर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
cars
करें छोटी यात्रा
सबसे पहले अगर आपने हाल फिलहाल में ही कार खरीदी है तो कोशिश करें शुरूआत में कम दूरी वाली यात्रा करें। दरअसल, कार का इंजन नया होता है तो ऐसे में कम दूरी की यात्रा करने से इंजन को सही से ट्यून होने का मौका मिल जाता है। तो कोशिश करें कि पहली सर्विस के बाद ही कार से लंबी दूरी पर जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Overloading
ओवर लोडिंग
देखा जाए तो कार में हमेशा ही वजन को रखते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है लेकिन अगर आपकी गाड़ी नई है तो इसमे और ज्यादा सर्तकता से काम लें। नई कार में ज्यादा सामान रखने से ज्यादा लोड सीधा इंजन पर असर डालता है। 

4 of 7
car accelerator
एक्सीलरेशन
कार अगर नई है तो इसे अचानक एक्सिलरेट करना इसके इंजन पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि एक्सीलरेशन को आराम से दबाएं। कोशिश करें किसी भी हालत में आपकी कार का आरपीएम मीटर लाल निशान को क्रोस न करें । ऐसा करना आपके ईंधन की खपत के साथ आपके कार के इंजन की ट्यूनिंग पर भी बुरा असर डाल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
cruise control
क्रूज कंट्रोल
नई कार में क्रूज कंट्रोल के विचार को तो भूल ही जाए । आॅटोमैटिक गाड़ियों में क्रूज कंट्रोल का खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैनुअल गाड़ियां इससे काफी प्रभावित हो सकती हैं। बता दें, क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल अगर आप करते हैं, तो आपको लंबे समय तक कार की स्पीड मैंटेन करनी होती है। जो नए इंजन के लिए घातक होती है।
विज्ञापन

6 of 7
buying new car
मैनुअल
आपने अक्सर देखा होगा नई कार को चलाने से पहले हम ज्यादा सोचते नहीं हैं न ही कार के मैनुअल को कभी पढ़ते हैं। हर कार में कुछ अलग तरीके के फीचर्स और तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कार को खरीदते ही उसके मैनुअल को पूरी तरह से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car towing
टोइंग
नई कार में भूल कर भी टोइंग न करें। इससे कार के इंजन और परर्फोमेंस पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि पहली सर्विस के बाद आप इस पर हाथ आजमा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें