Royal Enfield के भारत में लाखों दीवाने हैं। जिसकी वजह दमदार इंजन, रेट्रो लुक, शानदार डिजाइन और बेहतर फीचर्स होते हैं। आज किसी भी उम्र का व्यक्ति मोटरसाइकिल लेने का मन बनाता है तो सबसे पहले बुलेट का ख्याल जरूर आता है। खैर अगर बुलेट खरीद भी लें तो सबसे पहले पहुंच जाते हैं इसकी मॉडिफिकेशन के लिए आखिर सबसे अलग दिखाने की होड़ जा होती है।
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में सबसे ज्यादा रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को मॉडिफाई किया जाता है, लेकिन कई बार सबसे अलग दिखाने के चक्कर में लोग अक्सर ऐसी गलतियॉं कर बैठते हैं। जिसे बाइक को भारी नुकसान पहुंचता है। मॉडिफाई करवाने से आपको बाइक का लुक तो लाजवाब मिल जाता है लेकिन माइलेज से लेकर इंजन तक को इससे भारी नुकसान पहुंचता है।