फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल बाद भारत में आ रही होंडा की यह कार, 7 मार्च को होगी लॉन्च

Sun, 17 Feb 2019 01:55 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Honda civic 2019
Honda की पॉपुलर सेडान कार Civic पूरे 5 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी को तैयार है। जिसे कंपनी 7 मार्च को पेश कर सकती है। होंडा ने लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। बता दें, सिविक को साल 2013 में बंद कर दिया था। सिविक होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, जिसे 170 देशों में 24 मीलियन से ज्यादा ग्राहक मिलें हैं।
विज्ञापन

डायमेंशन

2 of 5
Honda civic 2019
नई सिविक पुराने मॉडल्स के मुकाबले साइज में बड़ी होगी। नई सिविक की लंबाई 4648 एमएम (103 एमएम ज्यादा), चौड़ाई 1799 एमएम (49 एमएम ज्यादा) और ऊंचाई 1416 एमएम (34 एमएम कम) होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2697 एमएम का होगा, जो पुरानी सिविक से 3 एमएम कम है। वहीं इसमें सबसे ज्यादा 519 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि पुरानी सिविक में 405 लीटर का बूट स्पेस था।
विज्ञापन

फीचर्स

3 of 5
होंडा सिविक एसआई
फीचरों की बात करें, तो सिविक को कुपे स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, क्रोम विंड डिजाइन के साथ स्टाइलिश फ्रंट, बूमेरंग शेप वाली एलईडी टेल लाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, सनरूफ, लेदर सीट्स, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, लेन डिपार्चर लेन असिस्ट, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम और आगे से भिड़ंत को रोकने के लिए वार्निंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।   

इंजन

4 of 5
2019 Honda Civic
दसवीं पीढ़ी की होंडा सिविक पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट्स में लॉन्च होगी। पहली बार सिविक में डीजल इंजन का वैरियंट मिलेगा। हाल ही में सिविक की टेस्टिंग के दौरान कुछ फोटोग्राफ्स लीक हुई थी, जिसमें सिविक का फर्स्ट लुक नजर आया था। इंडिया में होंडा सिविक को सीकेडी यानी कंप्लीटली नोक्ड डाउन किट्स के तहत ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में बनाया जाएगा। इसमें होंडा की सीआरवी को भी बनाया जाता है। माइलेज की बात करें, तो एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक नई होंडा सिविक पेट्रोल पर 16.5 किमी और डीजल पर 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

दसवीं पीढ़ी की सिविक में नई सीआरवी वाला डीजल इंजन दिया जाएगा। इसमें 1597 सीसी का 4 सिलेंडर DOHC i-DTEC डीजल इंजन लगा होगा, जो 4000 आरपीएम पर 120 पीएस की पॉवर और 2000 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देगा। कीमतें कम रखने के लिए होंडा 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देगी, हालांकि सीआरवी में 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं पेट्रोल वैरियंट में 1.8 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 139 बीएचपी की पॉवर और 174 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल वैरियंट में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी का फीचर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

5 of 5
Honda civic 2019
कीमतों की बात करें, तो सिविक पुराने म़ॉडल्स के मुकाबले महंगी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिविक की एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख से 22 लाख रुपए के बीच हो सकती है। सिविक की टक्कर स्कोडो ऑक्टोविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें