फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइलेज के बाप हैं ये स्कूटर, बस चार्ज करो और भूल जाओ

Mon, 24 Sep 2018 11:38 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एथर ए340
आज से लगभग 3 माह पहले भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ने प्रवेश किया था। जिनमें कंपनी ने कमाल के फीचर्स दिये थे। कंपनी ने इन स्कूटर के नाम एथर 340 और 450 रखे थे। एथर 340 और 450 नाम के यह स्कूटर बैंगलोर बेस्ड स्टार्टअप एथर एनर्जी द्वारा बनाये गये हैं। जिनको मुख्य रूप से माइलेज को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
ather scooter
देखने में दोनों ही स्कूटरों में काफी समानताएं है लेकिन इंजन और तकनीकी के रुप से दोनों में अंतर है। एथर 450 के व्हील पर हरे रंग का स्टीकर लगा है जो इसे एथर 340 से अलग करता है। कंपनी ने इस लाजवाब सकूटर में ब्रशलेस डीसी मोटर (BLDC)दिया है। साथ ही इनमें बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम  का प्रयाग भी किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Ather 450 electric scooter
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 75 किमी तक चलेगा।  एथर के इन स्कूटर्स को 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ने में मात्र 3.9 सेकेंड का समय लगता है।

4 of 6
एथर ए340
इन स्कूटर में रिवर्स फीचर का भी विकल्प दिया गया है। जिसकी मदद से आप स्कूटरों को पीछे की दिशा में भी चला सकते हैं। रिवर्स करने के दौरान अधिकतम स्पीड 5 किलोमीटर प्रतिघंटा तक सीमित की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
एथर ए340
इसके अलावा इनमें एयर अपडेट फीचर का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से कंपनी स्कूटर के सॉफ्टवेयर को समय समय पर अपडेट भेज सकती है। इस स्कूटर को चार्ज करने में बिजली की खपत भी काफी कम होती है। जिसके हिसाब से यह मात्र 20 रुपये के खर्च से 80 किमी तक जाने की क्षमता रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एथर ए340
स्कूटर को पूरी तरह से नए फीचर्स से लैस किया गया है। इनमें  7 इंच का टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर  के साथ ही नेविगेशन एसिस्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पार्किंग एसिस्ट, चार्जिंग प्वाइंट ट्रैक्टर जैसी सुविधायें भी दी गई हैं। कीमत की बात करें तो इन स्कूटर की कीमत 1,24,750 रुपये है। फिलहाल,कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को बैंगलोर के प्रोडक्शन प्लांट में बुलाकर चाभी सौंपी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें