फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips of the Day: कार खरीदने से पहले भूल गए ये बात तो होगा पछतावा

Mon, 28 Jan 2019 05:49 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tips for buying a car
आज के समय में कोई भी वाहन खरीदने की सोचना किसी पहाड़ की चढ़ाई करने से कम नहीं है। कार को खरीदने की प्रक्रिया में सबसे पहले अपनी पसंदीदा कार को चुनना फिर उसके दामों के लिए डीलरशिप को खोजना और फिर कार के बारे में थोड़ा तरीकें से तहकीकात करना। लेकिन आपको बता दें, कार खरीदना कोई बड़ा काम नहीं है बस कुछ चीजों की गांठ मार ले तो। 
विज्ञापन

एक से अधिक डीलर से लें जानकारी

2 of 8
Buying new car
सबसे पहले आपको जो भी गाड़ी पसंद है उसकी कीमत की जानकारी एक से दो डीलर के यहां जाकर ले लें। अगर आप अलग-अलग डीलर्स से अपनी पसंदीदा कार की कीमत की जानकारी मंगवाएंगे। तो उनमें से आप सबसे सस्ते दामों का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा कम दामों पर कार देने वाले डीलर का हवाला देकर औरो से मोल भाव भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

पेट्रोल या डीजल

3 of 8
Buying new car
इस दुविधा से आप आखिर तक भी नहीं निकल पाते। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कौन-सी बेहतरी है पेट्रोल गाड़ी या डीजल। क्योंकि डीजल गाड़ियों को लोग माइलेज के मामले में अव्वल मानते हैं तो पेट्रोल गाड़ियों को परफॉरमेंस में। तो इसके लिए आपको बता दें, यदि आप कम ड्राइव करते हैं तो डीजल गाड़ी खरीदने का कोई फायदा नहीं है। अक्सर शहर में चलाने के लिए पेट्रोल गाड़ी लेनी चाहिए। बता दें, औसतन भारत में लगभग 80% लोगों को पेट्रोल गाड़ी खरीदनी चाहिए। 

टेस्ट ड्राइव

4 of 8
Buying new car
कार को खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आप कार की परफॉरमेंस, हैंडलिंग, और सस्पेंशन आदि का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि टेस्ट ड्राइव के दौरान आप डीलरशिप द्वारा चुने गए रास्ते के बजाये अपने पहचान वाले रस्ते पर जाएं।
            
विज्ञापन

कार की रीसेल वैल्यू

5 of 8
Buying new car
कार खरीदते समय उसकी रीसेल वैल्यू के बारे में जानना थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन यह जरूरी है क्योंकि अगर आप अपनी कार को 8 से 10 सालों के लिए ले रहे हैं तो ठीक है लेकिन अगर आप कार को  3-4 सालों में बेचना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप एक ऐसे रंग का चुनाव करें जो सभी को पसंद आए। 
विज्ञापन

डीलर की स्कीम

6 of 8
Buying a New Car
जब आप कार से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं तो समय आता है डीलर के यहां कई तरीके की स्कीम से बचने का। नई गाड़ी को लेते समय ध्यान रखें कि उस पर टेफलोन कोटिंग न करवाएं। क्योंकि डीलर इस छोटे से काम की ज्यादा कीमत ले लेता है। वहीं अगर आप यही काम दूसरे गैराज में कराएंगे तो कीमत काफी कम हो सकती है। 
 
विज्ञापन

हैंडलिंग चार्ज से बचे

7 of 8
Buying new Car
कार का रंग, इंजन विकल्प, डीलर स्कीम जब सभी पता चल जाए तो कार की डिलीवरी के समय थोड़ा सा सर्तक रहें। डीलर अक्सर कार के हैंडलिंग चार्ज को ग्राहकों के बिल में जोड़ देते हैं। अगर आपके भी बिल में ऐसा कुछ चार्ज दिखाई दे तो उसे तत्काल रूप से हटवा दें।
विज्ञापन

बीमा चुनना

8 of 8
car insurance
कार को खरीदते समय एक सबसे जरूरी काम होता है सही बीमे को चुनना। अपनी गाड़ी का बीमा चुनते समय कभी भी डीलरशिप पर भरोसा न करें। बीमा चुनते समय कई ब्रांड के बारे में जानकारी लें। इसके अलावा आप बीमें के बारे में जानने के लिए  Policybazaar और Coverfox जैसी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। 
                                                क्या इतनी आक्रामक दिखेगी 2019 Maruti Alto?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें