गाड़ी को खरीदने से पहले उसके मॉडल, फीचर, कीमत से जुड़े हजारों सवाल मन में घर कर लेते हैं। हालांकि इनसे भी जरूरी एक चीज है जिसे लेकर भारतीय हमेशा उतावले रहते हैं और वो है माइलेज। देश में आज कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज को आंका जाता है। इसलिए आज आपको बताते हैं ऐसी कुछ कम कीमत में मौजूद सेडान गाड़ियां जो माइलेज में भी नंबर वन हैं।