फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में लांच होंगी ये 5 दमदार कारें, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Mon, 01 Oct 2018 11:17 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
upcoming cars in october
कार लेने से पहले हमारे मन में कई प्रकार के ख्याल घर कर लेते हैं। कार के मॉडल को लेकर, कीमत को लेकर हमेशा मन में संशय बना रहता है। खैर, अगर आप कुछ ही दिनों में कार खरीदने का मन बना रहें हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अक्टूबर में लांच होने वाली कारें। त्यौहारों को भुनाने के लिए कार कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है आइए जानते हैं कौन-सी कार इस माह में होने वाली हैं लांच:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ford figo aspire
फोर्ड फिगो एस्पायर
फोर्ड कंपनी अपनी सेडान कार फिगो एस्पायर का फेसलिफ्ट मॉडल 4 अक्टूबर को लांच करेगी। कार के फीचर्स की बात करें तो इस कार में 
पुश-स्टार्ट बटन
फ्रंट में दो USB पोर्ट्स
स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स 
एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम 
आदि दिए गए हैं। हालांकि, कार के रियर में AC वेंट शामिल नहीं होगा। इस कार में कंपनी ने टाइटेनियम प्लस ट्रिम में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ EBD दिया गया है।
इंटीरीयर 
कार के इंटीरीयर को नए लुक में ढालने की कोशिश की गई है। इसमें डैशबोर्ड के साथ 6.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ फोर्ड का सिंक 3 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन
इस नये मॉडल में 1.2 लीटर वाला 96एचपी का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।जो कि 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। कार के डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

कीमत
कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत कंपनी 6 लाख रुपये रख सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai santro 2018
हुंडई सैंट्रो 
रिपोर्ट के अनुसार नई हुंडई सैंट्रो को 9 अक्टूबर 2018 को लांच किया जाएगा। इसके अलावा कई बार कंपनी ने इस कार का भारतीय सड़कों पर परीक्षण भी किया है।गौरतलब हो, कंपनी की सैन्ट्रो के नाम से बिकने वाली यह कार 2014 में बन्द हो गई थी। हुंडई सैंट्रो को 2.0 डिजाइन लैंगवेज पर बनाया जा रहा है। इसका लुक हुंडई ग्रैंड i10 की तरह है जिसका प्रोडक्शन अब बंद किया जा चुका है।

नई हैचबैक में कासकेडिंग ग्रिल, डुअल टोन इंटीरियर, बड़ा एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर और एनालॉग टेक्नोमीटर दिया जा सकता है। इस कार में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन हो सकता है। साथ ही कंपनी की तरफ से इसमें सीएनजी किट भी लगाई जाएगी।    

4 of 6
datsun go
डैटसन गो
डैटसन गो के फेसलिफ्ट मॉडल्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। नई कार में एसी वेंट्स को दोबारा से डिजाइन किया गया है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया गया है। कार के चारों दरवाजों में इलेक्ट्रिक विंडोज होंगी। नई स्टीयरिंग वील में ड्राइवर साइड एयरबैग होगा लेकिन इनमें एबीएस यानी ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं आॅफर किया जाएगा। 

इंजन
कार में एचआर12डीइ HR12DE 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 68 बीएचपी का पावर और 104 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत 4 लाख रुपये रखी है।
विज्ञापन

5 of 6
honda crv
होंडा सीआरवी
होंडा कंपनी ने इस कार की लांचिंग डेट 9 अक्टूबर रखी है। इस कार में 1.6-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। जो 120बीएचपी पॉवर और 300एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा। कार की कीमत 24 लाख से 30 लाख के बीच कंपनी रख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसुजू एमयूएक्स
इसूजू एमयू-एक्स
इसूजू एमयू-एक्स का फेसलिफ्ट मॉडल कंपनी इसी माह के अंत तक लांच कर सकती है। हालांकि अभी इसकी डेट सामने नहीं आई है। इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.9 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया हैै। जो कि 148बीएचपी की पावर और 350एनएम का टार्क जनरेट करेगा। इस कार की शुरुआती कीमत लगभग 25 लाख रुपये हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें