फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की इन कारों में नहीं मिलेगा डीजल इंजन, केवल यह कार होगी बीएस-6 इंजन में अपग्रेड

Wed, 08 May 2019 03:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tata Motors Lineup
अप्रैल 2020 से मारुति के डीजल इंजन बंद करने के एलान के बाद दूसरी कार कंपनियों ने भी डीजल इंजन बंद करने का फैसला किया है। टाटा भी अपनी कारों में डीजल इंजन बंद करने की तैयारी कर रही है। अगले साल अप्रैल से नए बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने जा रहे हैं, जिससे डीजल वाहन महंगे हो जाएंगे। आइए जानते हैं टाटा की कौन-कौन सी गाड़ियों में नहीं मिलेगा डीजल इंजन...
 
विज्ञापन

अपडेट करने से उनकी कीमतों में बढ़ोतरी

2 of 6
Tata Cars July Offers
टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल हैचबैक टियागो और टिगोर में 1.05 लीटर का डीजल इंजन आता है। वहीं बोल्ट और जेस्ट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। टाटा को उम्मीद है कि नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने के लिए डीजल इंजनों को अपडेट करने से मांग में मंदी आएगी, क्योंकि अपडेट करने से उनकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
 
विज्ञापन

80 प्रतिशत मांग पेट्रोल इंजन वाली कारों की

3 of 6
टाटा मोटर्स
विशेषज्ञों का कहना है कि इस सेगमेंट में 80 प्रतिशत मांग पेट्रोल इंजन वाली कारों की है और ऐसे में डीजल इंजन को अपग्रेड करना महंगा साबित हो सकता है। वैसे भी पेट्रोल और डीजल कारों की कीमतों में इस समय 1 लाख रुपये का अंतर है, वहीं अगर इन्हें बीएस-6 में अपग्रेड किया जाता है तो कीमतों में 2.5 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग समान

4 of 6
Tata-H2X
ऐसे मे खरीदारों के लिए यह कतई समझदारी वाला कदम नहीं है कि जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग समान हैं, और डीजल कार खरीदने के लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च करना चाहिए। यही वजह है कि टाटा अपनी टियागो और टिगोर के डीजल इंजनों को बीएस-6 मानकों के मुताबिक अपग्रेड करने में हिचक रही हैं।
 
विज्ञापन

नेक्सन के डीजल वेरियंट की डिमांड

5 of 6
Global NCAP Car Crash Rating India - फोटो : NCAP
वहीं इन दिनों टाटा की दो अन्य गाड़ियों नेक्सन और हैरियर भी डीजल इंजन के साथ आती हैं। जिन्हें जल्द ही बीएस-6 उत्सर्जन मानकों में अपग्रेड किया जाएगा। नेक्सन में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है, जबकि हैरियर में 2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। वहीं नेक्सन के डीजल वेरियंट की डिमांड है, जिसके चलते नेक्सन को अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं हैरियर केवल डीजल में ही आती है। टाटा ने यह इंजन फिएट से लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टियागो और टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन

6 of 6
tata tiago EV
टाटा छोटी कारों में डीजल इंजन बंद करने के साथ अब इलेक्ट्रिक कारों पर भी बडा दांव खेल रही है। टाटा अपनी हैचबैक टियागो और कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आएगी। दोनों की कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन लांचिंग के लिए तैयार हैं। वहीं टाटा इन कारों की पब्लिक लांचिंग से पहले बेहतरीन इंफ्रास्ट्रेक्चर और सरकार की घोषणाओं का इंतजार कर रही है। वहीं टाटा कारों के निर्माण में पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कंपैटिबल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रही है।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें