शाई होप
बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने तीन, जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन और मुस्तफिजुर ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश ने 45 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तमीम इकबाल ने 80, सौम्य सरकार ने 73, शाकिब अल हसन ने नाबाद 61 और मुशफिकुर रहमान ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। विंडीज ने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी थी।