Tata Nexon Kraz
- फोटो : Tata Motors
Nexon Kraz में ड्यूल-टोन कलर (ब्लैक-सिल्वर) थीम के साथ है। इसकी बॉडी ब्लैक कलर में है जबकि रूफ को सिल्वर टच दिया है। इसके अलावा विंग मिरर्स, अलॉय वील्ज और फ्रंट ग्रिल पर ऑरेंज हाइलाट्स दी गई है जिससे यह ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। Nexon Kraz के इंटीरियर को भी ऑरेंज हाइलाट्स में किया गया है, यहां इसकी सीट्स और एसी वेंट्स पर ऑरेंज हाइलाट्स मिलते हैं। जबकि इसके डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर्स पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है।