Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) 2020 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार बन गई है। कंपनी अपनी इस कार की लॉन्चिंग की पहली वर्षगांठ मनाने वाली है और इससे पहले उसने एलान किया है कि 2020 में टाटा नेक्सन ईवी की 2,600 से अधिक यूनिट्स बेची गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
63 फीसदी बाजार हिस्सेदारी
नेक्सन ईवी को 28 जनवरी 2020 को लॉन्च किया गया था। हालांकि इसकी बिक्री मार्च से शुरू की गई थी, जिसके तुरंत बाद लॉकडाउन घोषणा की गई थी। कैलेंडर वर्ष के दौरान Tata Motors ने Nexon EV की 2,602 यूनिट बेचीं। ईवी की कुल बिक्री 4,137 यूनिट्स थी। जिसका मतलब है कि नेक्सन ईवी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 63 फीसदी रही।
विज्ञापन
3 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : For Representation Only
अन्य कारों की बिक्री
2020 में बिक्री के आकड़ों पर गौर करें तो MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) 1,243 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसकी बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 30 फीसदी थी। Hyundai (ह्यूंदै) ने कोना इलेक्ट्रिक की 183 यूनिट्स बेचीं, जबकि Tigor EV (टिगोर ईवी) की 100 यूनिट्स और Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) की सिर्फ 9 यूनिट्स की बिक्री हो सकी।
4 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
नेक्सन की बैटरी और स्पीड
नेक्सन ईवी में एक 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जो इसके इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। जिससे 127 bhp का पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह नेक्सन इलेक्ट्रिक कार 9.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
रेंज और चार्जिंग
नेक्सन ईवी की बैटरी के बारे में कहा जाता है कि यह फुल चार्जिंग (MIDC चक्र) पर 312 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। यह आंकड़ा ARAI- प्रमाणित है। इस इलेक्ट्रिक कार में फास्ट चार्जिंग क्षमता है। एक घंटे में डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल कर कार की बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं एक स्टैंडर्ड एसी चार्जर का इस्तेमाल करते हुए, कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 8 से 9 घंटे लगते हैं।