फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon XM(S) वेरिएंट लॉन्च, मिलेंगे सनरूफ, ऑटो हेडलाइट्स जैसे शानदार फीचर्स, जानें कीमत

Wed, 02 Sep 2020 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Nexon New Model - फोटो : For Reference Only
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी  नेक्सन के नए XM(S), एक्सएम (एस) वेरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस एसयूवी के संभावित ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस नए वेरिएंट में अधिक किफायती मूल्य पर ज्यादा प्रीमियम फीचर्स की पेशकश की है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon Facelift - फोटो : For Reference Only
नए वेरिएंट की खासियत
टाटा ने बताया कि नेक्सन की बढ़ती मांग को देखते हुए और वेरिएंट्स की कीमतों में और ज्यादा फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए, XM(S) में एक इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह इस सेगमेंट में सबसे सस्ती गाड़ी है जिसमें यह फीचर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, नेक्सन एक्सएम (एस) वेरिएंट में ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Nexon Infotainment system - फोटो : For Refernce Only
मिलेंगे ये फीचर्स भी
Nexon XM में पहले से मौजूद फीचर्स, जैसे इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, ड्राइवर और सह-चालक एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हरमन के कनेक्टनॉट इंफोटेनमेंट सिस्टम और मल्टी ड्राइव मोड्स (ईको, सिटी और स्पोर्ट) मिलते हैं। ये सभी फीचर्स XM(S) में भी दिए गए हैं। 

4 of 6
Tata Nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors
कीमत 
Nexon XM(S) की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपये है। 
 
  पेट्रोल डीजल
XM (S) मैनुअल 8.36 लाख 9.70 लाख 
XMA (S) AMT 8.96 लाख 10.30 लाख

बता दें कि ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Nexon 2020 alloy wheels - फोटो : Tata Motors
पहले यह अनुमान लगाया गया था कि टाटा अपनी एसयूवी नेक्सन में डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) में लॉन्च करेगी लाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं किया गया है। टाटा नेक्सन एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। इसके साथ-साथ यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Nexon india - फोटो : For Reference Only
नेक्सन टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के उत्पाद पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण उत्पाद है और कंपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपने आधार को मजबूत करने पर विचार कर रही है। खास कर इसलिए भी क्योंकि Kia Sonet (किआ सोनेट) और Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) जैसे नई कारें जल्द ही इस सेगमेंट में लॉन्च होने वाली हैं और जिससे प्रतिस्पर्धा और कड़ी होने वाली है और वे बाजार की हिस्सेदारी में सेंध भी लगा सकती हैं। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के प्रमुख (मार्केटिंग) विवेक श्रीवत्स ने कहा, "हम नेक्सन एक्सएम (एस) के लॉन्च की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। एक ऐसा उत्पाद जो हमारे ग्राहकों को अब शानदार फीचर्स जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ का आनंद देगा और वह भी कम कीमत पर।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें