सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
स्पोर्ट्स्टार से बातचीत में तेंदुलकर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में जरूरी है कि आपको ओपनिंग जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करके दे। मास्टर ब्लास्टर ने कहा, 'जब आप ऐसी जगहों पर खेलने जाते हैं तो ओपनिंग जोड़ी अहम हो जाती है। कभी 1,2 या तीन तो कभी चार नंबर वाले बल्लेबाज को भी जल्दी क्रीज पर आना होता है। वैसे, शीर्ष तीन बल्लेबाजों की जिम्मेदारी शुरुआत के 30 ओवर निकालने की होती है।'