फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 140 रुपए रोज के देकर घर लाएं ये चमचमाती हुई कार

Sun, 30 Dec 2018 10:22 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
car interior
बेहतर घर और लाजवाब गाड़ी मिल जाए तो जिंदगी का एक बड़ा सपना पूरा हो जाता है। इस सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते है लेकिन बढ़ती महंगाई की गाज आम आदमी झेल नहीं पाता और अपने सपने को सिर्फ देखकर ही संतुष्टि ही कर लेता है।  खैर, आज आपको बताएंगे कैसे आप अपने वाहन के सपने को बिना समय और पैसे गवाए पूरा कर सकते हैं। वो भी बिना किसी बोझ के। 
विज्ञापन

2 of 5
Renault Kwid
अक्सर हम सुनते हैं कि बस कुछ पैसे दें और घर लें जाए एक चमचमाती हुई गाड़ी, सुनते तो हैं लेकिन विश्वास नहीं कर पाते जिसके पीछे कई कारण होते हैं। सोचते हैं कहीं कंपनी कोई खेल तो नहीं कर रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक स्कीम बताएंगे जिससे आप दिन के करीब 143 रुपए बचाकर एक लाजवाब वाहन खरीद सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Renault KWID
उदाहरण के तौर पर मान लिजिए आप रेनो की कार क्विड या डेटसन की कार रेडी गो को आप खरीदने का मन बना रहे हैं। अब कार की एक्स शोरुम कीमत है करीब 2.67 लाख रुपए है। अब अगर आप इस कार को मात्र 140 रुपए में पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसका 20 प्रतिशत कंपनी में जमा करना होगा जो कि करीब 50 हजार रुपए के आस पास बैठता है। इसके बाद आपकी कार की कीमत बचती है लगभग 2 लाख रुपए जिससे आप शोरुम पर मौजूद बैंक के कर्मी से लोन करा सकते हैं।  

4 of 5
Datsun redi-Go AMT
लोन की यह सुविधा आपको 1 साल से 7 साल तक के लिए उपलब्ध होती है। बात करें, बैंक के interest rate की तो वो सभी बैंको का अलग होता है जिसकी आप एक या दो बैंक में जाकर पुष्टि कर सकते हैं। चौपहिया वाहन के लिए लोन का interest rate 9 प्रतिशत से शुरु होकर 13 प्रतिशत तक जाता है। हमने जो आपको रकम बताई है वह 9 प्रतिशत के हिसाब से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
new car
 तो अब आप पूरी प्रक्रिया जान गए हैं तो न करें इंतजार और लें आएं चमचमाती हुई कार। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें