फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-कॉम्पैक्ट SUV की खूबियां: हैचबैक की तुलना में इसलिए लोकप्रिय हो रही हैं सब-4-मीटर एसयूवी कारें

Sat, 27 Mar 2021 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक कार की मांग हमेशा से रही है। पहली बार कार खरीदने वाले एंट्री लेवल हैचबैक कार को ही प्राथमिकता देते हैं। एक बढ़िया हैचबैक के लिए 10 लाख रुपये तक का बजट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने बजट में तो सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खरीदी जा सकती है। भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
बिक्री में अव्वल
सब-4-मीटर एसयूवी यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी कारों की बिक्री में जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में लगभग दोगुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे माना जा रहा है कि भारत में हैचबैक कारें अब पिछले पायदान पर पहुंच गई हैं। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में ऐसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं जिसकी वजह से इन्हें ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यहां जानते हैं इन खूबियों के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 9
Maruti Suzuki Vitara Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
दमदार मौजूदगी
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सड़क पर मौजूदगी काफी जबरदस्त मानी जाती है। मारुति विटारा ब्रेजा हो या ह्यूंदै वेन्यू या क्रेटा। किसी भी हैचबैक की तुलना में सड़क पर इन एसयूवी की मौजूदगी एकदम से ध्यान खींचती है। कुछ सब-कॉम्पैक्ट एसयूवीज में हैचबैक की तुलना में बेहतर इंजन मिलता है। 

4 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में आपको वो सभी फीचर्स मिल जाते हैं जो एक हैचबैक कार में दिए जा रहे हैं। कुछ एसयूवी कारों में तो हैचबैक की कीमत में आपको वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉइस कंट्रोल, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
ड्राइविंग में आसानी
भारतीय सड़कों में खासतौर पर उबड़-खाबड़ रास्तों में सफर करने के दौरान आप इसे आसानी से महसूस कर सकते हैं। हैचबैक की तुलना में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होता है। इससे सड़क पर दूर तक नजर रखने में आसानी होती है और स्पीड ब्रेकर्स या गड्ढों को आसानी से देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia
ज्यादा आरामदायक
हैचबैक कारों की तुलना में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को ज्यादा आरामदायक माना जाता है। खराब सड़क पर हैचबैक के मुकाबले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में ज्यादा आराम महसूस करेंगे। एक जमाने में फोर्ड की इकोस्पोर्ट्स को इसी कारण खूब पसंद किया जाता था। इकोस्पोर्ट्स एक ट्रेंडसेटर एसयूवी रही है। इसी की खूबियां अब नई गाड़ियों में तलाशी जा रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
ग्राउंड क्लीयरेंस
ग्राउंड क्लीयरेंस एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को हैचबैक कारों की तुलना में बढ़त मिलती है। हालांकि ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस का कुछ फायदे हैं तो कुछ कमियां भी। किसी मोड़ पर गाड़ी मोड़ते समय हैचबैक कार एसयूवी की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल हो जाती है। 

8 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत और जगह
कई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हैचबैक कारों की तुलना में ज्यादा जगह मिलती है। मारुति बलेनो या ह्यूंदै आई20 के टॉप वेरिएंट की कीमत तो 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इस सेगमेंट में पिछले साल लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट जैसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 5.60 लाख से शुरू हो जाती है। वहीं पिछले महीने लॉन्च हुई  रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। यह भारत की सबसे सस्ती एंट्री लेवल एसूयवी है। 
विज्ञापन

9 of 9
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
कई अन्य फायदे
हैचबैक के मुकाबले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा प्रैक्टिकल होती है। इनकी सीट्स को आसानी से फोल्ड करके सामान के लिए जगह बनाई जा सकती है। ऊंची छत का भी फायदा मिलता है। एसयूवी में ज्यादा सामान आ सकता है। इनका केबिन खूब हवादार होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें