फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की तरह ये क्रिकेटर्स भी दे चुके अजीबोगरीब बयान, सहवाग से लेकर अख्तर तक को फैंस ने नहीं बख्शा

Fri, 09 Nov 2018 06:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की नसीहत देने पर चौतरफा आलोचना हो रही है। हालांकि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर के बयान को इतना उछाला जा रहा है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर अपने बयान पर इसी तरह घिर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
chris gayle
बिग बैश लीग के दौरान कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल ने एक महिला पत्रकार के साथ गलत तरीके से बात की थी। इसके बाद गेल की काफी आलोचना हुई थी और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। गेल ने महिला पत्रकार से कहा था, 'आपकी आंखें बहुत सुंदर हैं, मैंने ये पारी इसीलिए खेली ताकि आप मेरा इंटरव्यू ले सकें। मैच के बाद हम एक ड्रिंक्स ले सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
shoaib akhtar
इससे पहले पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अपने अटपटे बयान पर घिर चुके हैं। अख्तर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में सचिन और राहुल द्रविड़ के खेल पर सवाल उठाए थे। अख्तर ने सचिन तेंदुलकर के बारे में लिखते हुए कहा था कि वह एक मैन विनर खिलाड़ी नहीं हैं।

4 of 6
शाहिद अफरीदी और विराट कोहली
इसी तरह शाहिद अफरीदी की भी कई बार आलोचना हुई है। 2011 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद उन्होंने कहा था कि भारतीय लोगों का दिल पाकिस्तानियों जैसा बड़ा नहीं है। इसके अलावा साल 2014 में अफरीदी का वो बयान उन पर भारी पड़ गया था जब उन्होंने पाक महिलाओं को सिर्फ खाना बनाने में माहिर बताया था।
विज्ञापन

5 of 6
Virender Sehwag
पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी धोनी पर विवादास्पद बयान देकर अपना मजाक उड़वा चुके हैं। सहवाग ने कहा था कि 2011 विश्व कप टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी की वजह से नहीं बल्कि अच्छी टीम की वजह से जीता था। साल 2007 में वर्ल्ड टी20 पर कब्जा भी अच्छी टीम की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ahmad shahzad
बैन झेल रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद भी एक बार अजीबोगरीब बयान देकर फंस गए थे। शहजाद ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान तिलकरत्ने दिलशान से कहा था, 'अगर तुम मुसलमान बन जाओगे तो तुमने चाहे अपने जीवन में कुछ भी किया हो, तुम्हें जन्नत ही नसीब होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें