देश में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। भारत में 14 बड़ी कार कंपनियों के बारे में बात करें, तो अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान इनके कुल 8,78,116 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान 6,69,601 पेट्रोल और 1,54,992 डीजल कारों की भारत में बिक्री हुई। यानी अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान भारत में 76.3 फीसदी पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि इसी दौरान केवल 17.7 फीसदी डीजल कारों की भारत में बिक्री हुई।
इन आंकड़ों को अगर देखा जाए तो एक सवाल खड़ा होता है कि क्या अब डीजल की गाड़ियों का दौर खत्म हो चुका है? आज हम आपको इन 14 बड़ी कंपनियों की पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,