अगर आप इस दिवाली किसी भी कारण से बाइक नहीं खरीद पाए हैं, तो अभी भी डिस्काउंट रेट पर खरीदना का एक मौका बचा है। आज हम आपके लिए सात ऐसी मोटरसाइकिल लेकर आए हैं, जिनपर अभी भी डिस्काउंट मिल रहा है। हम आपको इन बाइक्स के नाम और इन पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
Bajaj Platina 110
2 of 8
Bajaj Platina 110
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110 की खरीद पर 2800 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक इस मोटरसाइकिल को 7226 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस बाइक पर ग्राहकों को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस का विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन
Hero HF Deluxe
3 of 8
Hero HF Deluxe BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe पर इस त्योहार 1500 रुपये का फ्लैट नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49950 रुपये है। लेकिन इस त्योहार यह बाइक आपको 48,450 रुपये में मिलेगी। ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की लो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।
इस बाइक पर कुल 2100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप बेनिफिट, 2000 रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप बेनिफिट और 2000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Paytm के जरिए भुगतान करने पर 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
इस त्योहारी सीजन Pulsar 125 Neon और Pulsar 125 Split Seat पर 3000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ग्राहक इन मोटरसाइकिलों को 8580 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी पल्सर मॉडल्स के फाइनेंस पर 12000 रुपये तक बचत की जा सकती है।
Pulsar 125 स्प्लिट सीट (ड्रम)- 73, 274 की जगह 70,274 में खरीद सकते हैं
Pulsar 125 सिंगल सीट (ड्रम)- 72, 112 की जगह 69,622 में मिल रहा है
Pulsar 125 डिस्क वेरिएंट्स- 76, 922 की जगह 74,922 में मिल रहा है
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R
5 of 8
Hero Xtreme 160R
- फोटो : HERO
Hero Xtreme 160R पर 7000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फेस्टिव कैश बेनिफिट के तहत इस पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप बेनिफिट, 2000 रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप बेनिफिट और 2000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,02,000 रुपये है, लेकिन इस त्योहार ग्राहक इसे 95,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 11,999 रुपये की शुरुआतीलो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।
इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
विज्ञापन
TVS Sport
6 of 8
TVS Sport
- फोटो : TVS
इस त्योहारी सीजन ग्राहक TVS Sport को 11,111 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इस पर 100 फीसदी लोन की सुविधा दी जा रही है, जहां ग्राहक 1,555 रुपये की मासिक EMI पर इसे घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा डीलरशिप स्तर पर भी इस मोटरसाइकिल पर कई उपहार दिए जा रहे हैं। हालांकि, बाइक को खरीदने से कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स की अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन
Hero Super Splendor
7 of 8
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor पर इस त्योहार कुल 3100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 2100 रुपये का कैश डिस्काउंट और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।
इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपनी नई Honda H'Ness CB 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल पर ग्राहकों को 43,000 रुपये तक की बचत करने का विकल्प दे रही है। कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है, जहां ग्राहकों को इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक का फाइनेंस मिल रहा है। कंपनी की तरफ से इस बाइक पर ग्राहकों को 5.6 फीसदी की ब्याज दर देना होगा। इस फाइनेंस स्कीम के जरिए ग्राहक 43,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4,999 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं।